{"_id":"67b01d835517d9072207cb5c","slug":"uttarakhand-weather-news-weather-changed-in-uttarakhand-today-cloudy-rainy-cold-read-all-updates-in-hindi-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: पहाड़ से लेकर मैदान तक बदला मौसम, यमुनोत्री में बर्फबारी...बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: पहाड़ से लेकर मैदान तक बदला मौसम, यमुनोत्री में बर्फबारी...बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाएं
Sat, 15 Feb 2025 03:49 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 15 Feb 2025 03:49 PM IST
सार
उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदलते ही लोगों को एक बार फिर ठंड का अहसास हुआ। मसूरी सहित कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी जारी है।
विज्ञापन
मसूरी में बारिश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में आज पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कुछ जगहों पर बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग की ओर से पूर्व में ही आज शनिवार को ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के आसार जताए गए थे। यमुनोत्री धाम में बर्फबारी का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आज सुबह से प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार जताए गए थे। हालांकि कुछ जिलों में मौसम साफ है।
विज्ञापन
जानें कहां कैसा है मौसम
-जौलीग्रांट क्षेत्र में आसमान में बादल छाए, गिरा तापमान
-विकासनगर में बूंदाबांदी शुरू।
-यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में बर्फबारी
-उत्तरकाशी और गंगोत्री यमुनोत्री बड़कोट में छाए बादल
ये भी पढ़ें...National Games: पहली बार मिला मौका और मैदान में छा गए उत्तराखंड के खिलाड़ी, 103 पदक जीतकर रचा इतिहास
-जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक छाए हुए बादल।
-ऋषिकेश में छाए बादल, बारिश की संभावना।
-विकासनगर और चकराता में आसमान में बादल छाए हैं। मौसम ठंडा।
-पहाड़ों की रानी मसूरी में छाए घने बादल। एक बार फिर लौटी ठंड।