फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand weather News: Badrinath Highway Closed in Radang band and tota ghati

उत्तराखंड: रडांग में बंद रहा बदरीनाथ हाईवे, तोताघाटी में रास्ते पर गिरी चट्टान, चालकों ने भागकर बचाई जान

Tue, 25 May 2021 09:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 25 May 2021 09:21 PM IST
सार

उत्तराखंड में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण कई जगह हाईवे की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। बदरीनाथ हाईवे दो जगह बंद है तो मुनस्यारी मिलम मार्ग भी ग्लेशियर खिसकने के कारण बंद पड़ा है।

विज्ञापन
Uttarakhand weather News:  Badrinath Highway Closed in Radang band and tota ghati
तोताघाटी में बंद बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा मार्ग पर रडांग बैंड में बदरीनाथ हाईवे लगातार छह दिन से बंद है। वहीं, सोमवार देर रात तोताघाटी में भी हाईवे मलबा और बोल्डर आने से बंद हो गया है। बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की मशीनें हाईवे को सुचारु करने में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड: ग्लेशियर खिसकने से मुनस्यारी-मिलम मार्ग बंद, जरूरी वस्तुओं का हो सकता है संकट
विज्ञापन


बता दें कि 20 मई को भारी बारिश के दौरान रडांग बैंड में हाईवे का लगभग 50 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था और पुश्ते भी बह गए थे, जिससे सीमा क्षेत्र में सेना की आवाजाही भी थम गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही देश के अंतिम गांव माणा के ग्रामीणों को भी आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे बंद होने के बाद से बीआरओ की नौ जेसीबी व पोकलैंड मशीनें हाईवे को सुचारु करने में जुटी हुई हैं।

तोताघाटी में हाईवे पर गिरी चट्टान

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी में सोमवार रात लगभग आठ बजे भारी भरकम चट्टान हाईवे पर गिर गई। इस दौरान दो वाहनों के ऊपर भी मलबा गिर गया। दोनों वाहनों के चालकों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। मलबे की वजह से राजमार्ग बाधित हो गया है। पीडब्लूडी राष्ट्रीय राजमार्ग की मशीनें मार्ग खोलने में जुटी हुई हैं। मार्ग के अवरुद्ध होने से यातायात को देवप्रयाग व मलेथा से  ऋषिकेश के लिए डायवर्ट किया गया है।

देवप्रयाग से करीब 25 किलोमीटर आगे ऋषिकेश की ओर तोताघाटी में सोमवार रात करीब 8 बजे अचानक ऊपरी ओर की चट्टान टूटकर सड़क पर आ गिरी। इसकी चपेट में वहां से गुजर रहे दो छोटे वाहन आ गए। गनीमत रही कि बोल्डरों की आवाज को सुन दोनों वाहनों के चालक वाहन छोड़ भाग निकले, जिनसे उनकी जान बच गई। बोल्डर गिरने से वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। यहां लगभग 80 मीटर के दायरे में मलबे के ढेर लग गए।

 जिससे ऋषिकेश और श्रीनगर जाने वाले वाहन बड़ी संख्या में दोनों ओर फंस गए। सूचना पर पुलिस ने यातायात को मलेथा-चंबा व देवप्रयाग से गजा-खाड़ी से होकर ऋषिकेश के लिए डायवर्ट कर दिया। थाना प्रभारी महिपाल सिह रावत ने बताया कि एक वाहन में पुलिसकर्मी चमोली से हरिद्वार और  दूसरा वाहन चालक रेलवे अधिकारी को लेने ऋषिकेश जा रहा था। पीडब्लूडी के सहायक अभियंता बीएन द्विवेदी ने बताया कि लगभग 55 मीटर ऊपर से चट्टान टूटकर गिरी है। बोल्डर तोड़ने के लिए ब्रेकर व पोकलैंड लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि देर शाम तक सड़क को यातायात के लिए खुलने की उम्मीद है। 

ग्लेशियर खिसकने से मुनस्यारी-मिलम मार्ग बंद

 पिथौरागढ़ में मापांग के पास छिरकानी में ग्लेशियर खिसकने से मुनस्यारी-मिलम मार्ग बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से सीमांत से सड़क और पैदल मार्ग से आवाजाही नहीं हो पा रही है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने मार्ग से ग्लेशियर हटाने के लिए मजदूर लगा दिए हैं। मंगलवार तक इस मार्ग के खुलने की उम्मीद है। 

इधर थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग पर बनिक के पास आया मलबा पूरी तरह से न हटने के कारण भारी वाहन मुनस्यारी नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस कारण मुनस्यारी सामग्री लाने वाले ट्रक बनिक में ही फंसे हैं। यदि दो, चार दिनों में बड़े वाहनों के लिए यातायात बहाल नहीं होता है तो क्षेत्र में जरूरी वस्तुओं का संकट गहरा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed