फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Weather Glacier Broken in Jummah on Joshimath Malari Highway rock falls on bridge

Joshimath-Malari Highway: जुम्मा नाले में बाढ़ जैसी स्थिति, धौली गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत

Mon, 10 Jul 2023 09:02 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Jul 2023 09:02 PM IST
सार

Uttarakhand Weather News: शाम को अचानक नाले में बाढ़ जैसी आ गई। नाले में भारी मात्रा में मलबे के साथ पानी बहकर आया। जबकि उस दौरान जुम्मा क्षेत्र में कहीं भी बारिश नहीं हो रही थी।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Glacier Broken in Jummah on Joshimath Malari Highway rock falls on bridge
जुम्मा नाले में बाढ़ जैसी स्थिति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन सीमा पर नीती घाटी के उच्च हिमालय क्षेत्रों में अतिवृष्टि से जुम्मा नाले में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। नाले में मलबे के साथ भारी बोल्डर भी बहकर आए हैं। एक भारी-भरकम बोल्डर जोशीमठ-मलारी हाईवे पर जुम्मा गांव के पास स्थित मोटर ब्रिज के नीचे अटक गया है, जिससे ब्रिज को खतरा पैदा हो गया है। हालांकि नाले में पानी बढ़ने से किसी भी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


जोशीमठ से करीब 50 किलोमीटर दूर जुम्मा नाले में सोमवार को शाम साढ़े सात बजे अचानक पानी बढ़ गया। पानी के साथ मलबा और पत्थर बहकर आए। जिसे देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी बच गई। 
विज्ञापन


Rishikesh Accident: गंगा में 15 फीट गहराई से बरामद हुआ यात्रियों का वाहन, तीनों लापता का नहीं लगा कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन

धौली गंगा का जलस्तर बढ़ा

जुम्मा गांव के प्रत्यक्षदर्शी शैलेंद्र रावत ने बताया कि शाम को अचानक नाले में बाढ़ जैसी आ गई। नाले में भारी मात्रा में मलबे के साथ पानी बहकर आया। जबकि उस दौरान जुम्मा क्षेत्र में कहीं भी बारिश नहीं हो रही थी। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि नाले के उद्गम क्षेत्र में अतिवृष्टि से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। रैणी गांव के पूरन सिंह ने बताया कि जुम्मा नाला बढ़ने से धौली गंगा का जलस्तर बढ़ गया है।

एनडीआरएफ अलर्ट

जोशीमठ की एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि नाले में अचानक पानी बढ़ गया है। तपोवन में एनडीआरएफ की टीम को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही बीआरओ के अधिकारियों को भी ब्रिज की सुरक्षा के उपाय करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि पानी बढ़ने से किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed