फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   uttarakhand Weather Forecast Updates: snowfall and rain continue in second day today

Uttarakhand Weather Forecast: रविवार को दूसरे दिन भी ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, कई जगह सड़क बंद

Sun, 09 Jan 2022 06:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 09 Jan 2022 06:19 PM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दून समेत प्रदेश के कई इलाकों में रविवार को भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के 2500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने का अनुमान है। 

विज्ञापन
uttarakhand Weather Forecast Updates: snowfall and rain continue in second day today
बर्फबारी के बाद खरशालीगांव में स्थित यमुना मंदिर का नजारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में शनिवार के बाद आज रविवार को भी बारिश, बर्फबारी जारी है। जिससे पूरे राज्य में खून जमाने वाली ठंड पड़ रही है। लोग घरों में दुबके हुए हैं। वहीं पहाड़ी इलाकों में अलाव जलाकर लोग गुजर-बसर कर रहे हैं। बर्फबारी की वजह से गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे कई जगह पर बंद पड़ा हुआ है। हरिद्वार में सुबह तक हल्की बूंदाबांदी के बाद दस बजे बाद आसमान खुल गया। पूरे दिन धूप तो खिली, लेकिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिर गया। इससे ठंडी हवाएं चली और लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। 

विज्ञापन

 

चकराता, धनोल्टी और औली में बर्फबारी
देहरादून में रविवार सुबह भी हल्की बारिश जारी रही। हालांकि बाद में धूप खिल आईऔर फिर मौसम खराब हो गया। देर शाम दून में झमाझम बारिश हुई। मसूरी में रविवार को भी बारिश हुई। शहर में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। चारधामों में बर्फबारी हुई।  केदारनाथ में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चमोली जनपद में लगातार बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहा। चकराता, धनोल्टी और औली के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई।

विज्ञापन


Snowfall in Mussoorie: बर्फ की सफेद चादर से ढकी पहाड़ों की रानी मसूरी, उमड़े पर्यटक, तस्वीरों में देखें
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुनोत्रीधाम सहित यमुना घाटी में रविवार सुबह से बारिश और बर्फबारी होती रही। मौसम के इस मिजाज से लोग घरों में दुबके हुए हैं। बर्फबारी-बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे अभी भी बंद है। यहां तक की मार्ग खोलने का कार्य भी शुरू नहीं हो पाया है। यमुनोत्री क्षेत्र में आए आठ पर्यटक अभी भी जानकीचट्टी में ही फंसे हुए हैं। वहीं रविवार दोपहर बाद राडी टॉप के पास बंद यमुनोत्री हाईवे बड़कोट तक छोटी वाहनों के लिए खुल गया। जिसके बाद  चिन्यालीसौड़ से लौट रहे भाजपाई सहित कई फंसे लोग अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।

Indian Army: न डिगे देश की शान, चीन सीमा पर -20 डिग्री की ठंड में भी डटे जवान, तस्वीरों में देखें...

 

उत्तरकाशी के चारों ओर चोटियां बर्फ से लकदक हो गईं हैं। नई टिहरी में बीती रात से लगातार बारिश होती रही। बर्फबारी के कारण चंबा- मसूरी मोटर मार्ग पर दूसरे दिन भी वाहनों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। श्रीनगर में शनिवार रात 11 बजे से बारिश होती रही।

कुमाऊं में पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों और नैनीताल के चाइन पीक पर बर्फबारी हुई है। पंतनगर, रानीखेत,  जसपुर, भवाली, रुद्रपुर, पिथौरागढ़, लोहाघाट, डीडीहाट, नैनीताल में तड़के से बारिश होती रही। वहीं रामनगर में धूप खिली रही।

केदारकांठा में ट्रैकिंग बंद

पुरोला में मोरी ब्लॉक के गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र के केदारकांठा में करीब पांच फीट बर्फ पड़ी हुई है। इस ट्रेक पर ट्रैकिंग बंद कर दी गई है। महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, अहमदाबाद से आए करीब 120 पर्यटक बिना ट्रेक किए ही वापस चले गए हैं। हरकीदून प्रोटेक्शन एंड माउंनटेनिरिंग एसोसिएशन के सचिव चैन सिंह रावत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि करीब 150 पर्यटक अभी भी सांकरी में ही कैंप किए हुए हैं।

भारी बर्फबारी के कारण सांकरी जखोल, सांकरी तालुका मोटर मार्ग यातायात हेतु अवरुद्ध हो गया है। चार गांव ओसला, पंवाणी, ढाटमीर, गंगाड़ व जखोल न्याय पंचायत के लिवाड़ी फिताड़ी, रेक्चा, कांसला, हरीपुर का भारी हिमपात के कारण तहसील मुख्यालय मोरी से संपर्क कट गया है।

उत्तराखंड: केदारनाथ में दिनभर होती रही बर्फबारी, चमोली में 15 से अधिक गांव बर्फ से ढके, पहुंचे पर्यटक, सुंदर तस्वीरें


20 गांव बर्फ की सफेद चादर से ढके

पिंडरघाटी में बर्फबारी व बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त रहा। 20 गांव बर्फ की सफेद चादर से ढके हैं। लगातार हो रही बारिश से निचले क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई। उंचाई वाले क्षेत्रों में पशुपालकों और किसानों को दिक्कत हो रही है। थराली के गुमड़, कलचूना, हरिनगर लेटाल, रतगांव, रूईसाण, तैलाण, घिनपाणी, गेरूड़ गांव बर्फ की कैद में हैं। वहीं, निचले क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से कई सड़कें बंद हो गई है।

देवाल क्षेत्र में बारिश व बर्फबारी से रूपकुंड, वेदनी, बगुवावासा, बगजी, ब्रह्मताल, आली बुग्याल में तीन से चार फुट बर्फ पड़ी है। बुग्यालों में लगातार हो रही बर्फबारी से हिमालयी क्षेत्र के गांव वाण, घेस, कुलिंग, वांक, लोहाजंग, रामपुर, तोरती, सोरीगाड़ सहित 24 से अधिक गांव शीतलहर की चपेट में हैं।

बदरीनाथ और मलारी हाईवे पर जगह-जगह हिमखंड टूटे
बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) ने तिब्बत (चीन) सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़कों से बर्फ हटाना शुरू कर दिया है। दो दिनों तक हुई अत्यधिक बर्फबारी से बदरीनाथ हाईवे और जोशीमठ-मलारी हाईवे पर कई फीट बर्फ जम गई है। जिससे सेना और आईटीबीपी के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों के वाहनों की आवाजाही भी थम गई है। रविवार को दोपहर बाद मौसम सामान्य होने के बाद बीआरओ ने जेसीबी और मजदूरों के जरिए दोनों हाईवे से बर्फ हटाने का काम भी शुरू कर दिया है। बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे बर्फ से बंद है।

जोशीमठ- मलारी हाईवे पर 10 से 15 फीट बड़े-बड़े हिमखंड टूटकर सड़क पर आए हैं। जिससे सेना के वाहन सेना की अग्रिम चौकियों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। बदरीनाथ-माणा और माणा पास तक हाईवे पर जगह-जगह भारी मात्रा में बर्फ जमी है। बर्फबारी से बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान का कार्य भी ठप पड़ गया है। बेनाकुली, हनुमान चट्टी और इससे आगे ऑलवेदर रोड का कार्य भी प्रभावित हो गया है। बीआरओ के कमांडर कर्नल मनीष कपिल ने बताया कि हाईवे से बर्फ हटाने के लिए चार जेसीबी मशीनें और 20 से अधिक मजदूर लगाए गए हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद हाईवे को खोलने का काम जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed