फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Weather Forecast Update Today: char dham yatra route open, snowfall in yamunotri dham hills

उत्तराखंड: यमुनोत्रीधाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, बागेश्वर में बिजली गिरने से तीन महिलाएं समेत चार झुलसे

Wed, 29 Sep 2021 11:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 29 Sep 2021 11:44 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Forecast: मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में कुमाऊं क्षेत्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई। इन जिलों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Update Today: char dham yatra route open, snowfall in yamunotri dham hills
यमुनोत्री धाम की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा रूट बुधवार को फिलहाल सुचारू हैं। वहीं आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित राज्य के लगभग सभी इलाकों में मौसम साफ बना रहा। हालांकि दोपहर एक बजे बाद दून के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। यमुनोत्री धाम की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं हैं। रुद्रप्रयाग जिले में मौसम साफ बना हुआ है। यहां धूप खिली हुई है। जिले में चारधाम यात्रा सुचारू है। 

विज्ञापन

 

बंदरपूंछ, सप्त ऋषि कुंड में बर्फबारी

उधर, यमुनोत्रीधाम सहित आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार देर रात बारिश की बौछारों के साथ बुधवार को मौसम साफ हो गया। यहां भी चटख धूप निकली हुई है। यमुनोत्रीधाम के ऊपर बंदरपूंछ, सप्त ऋषि कुंड में बर्फबारी भी हुई है। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में भी यात्रा सुचारू है।

विज्ञापन


उत्तराखंड: उत्तरकाशी में पानी भरने गई बच्ची तेज बहाव में बही, 10 घंटे बद रहा कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी व आसपास एक-दो दौर की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में कुमाऊं क्षेत्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई। इन जिलों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों के पर्वतीय इलाकों में भी ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

 

साथ ही कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार राजधानी दून व आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटे के भीतर कई दौर की बारिश की संभावना है। वहीं इससे पहले मंगलवार को दिनभर आसमान से बादल नदारद रहे और चटक धूप निकली, लेकिन शाम को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और कई इलाकों में बारिश हुई। 

बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से बंद
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग टंगणी के पास भारी मलबा आने से बंद हो गया है। साफ मौसम के बाद भी यहां शाम करीब चार बजे भूस्खलन हो गया। जिससे हाईवे पर आवाजाही बंद हो गई है। अभी भी यहां मलबा आने का सिलसिला जारी है। वहीं, श्रदालु और पर्यटकों समेत सैकड़ों लोग रास्ते में ही फंस गए हैं। 

बागेश्वर में बिजली गिरने से तीन महिलाएं समेत चार झुलसे

बागेश्वर के डोबा गांव  में बिजली गिरने से तीन महिलाएं झुलस गईं। वहीं, कांडा के जाखनी गांव में भी बिजली गिरने से एक युवक जख्मी हुआ है। बुधवार की शाम को अमसरकोट के डोबा गांव की तीन महिलाएं जंगल में घास काटने के लिए गईं थीं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। बादल गरजने लगे।

बिजली चमकने लगी। इसी दौरान जंगल में बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से जया देवी पत्नी गिरीश सिंह, मोहनी देवी पत्नी खीम सिंह और गीता देवी पत्नी शंकर सिंह झुलस गईं। परिजन तीनों महिलाओं को जिला अस्पताल लेकर आए। दो महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि जया देवी अस्पताल में भर्ती है। 

उधर, कांडा के जाखनी गांव में बुधवार शाम तुन के पेड़ पर बिजली गिर गई। पास ही में पूरन चंद्र (35) लकड़ी के लट्ठे में घास का लूटा बना रहा था। वह बिजली की चिंगारी की चपेट में आकर झुलस गया। उसका दाहिना अंग सुन्न हो गया। वह बेहोश हो गया। पास ही परिजन भी खड़े थे। उनकी चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पूरन चंद्र को लूटे से नीचे उतारा और 108 सेवा  को घटना की सूचना दी। 108 वाहन से उसे सीएचसी कांडा ले जाया गया। उसे होश आ गया है। सीएचसी कांडा में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed