फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Weather Avalanche warning again in Chamoli order to officials to remain on alert mode

Uttarakhand Weather: दून-मसूरी में हुई बारिश, चमोली में फिर हिमस्खलन की चेतावनी, अलर्ट मोड पर अधिकारी

Mon, 03 Mar 2025 10:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 03 Mar 2025 10:54 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बर्फबारी वाले क्षेत्रों में आवाजाही रोकी गई है।  

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Avalanche warning again in Chamoli order to officials to remain on alert mode
हिमस्खलन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में आज मौसम ने फिर करवट बदली। देर रात पहाड़ों की रानी मसूरी और राजधानी देहरादून में बारिश हुई। उधर, चमोली जिले में अगले 24 घंटे में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीजीआरई) चंडीगढ़ की ओर से यह चेतावनी जारी की गई है। कहा गया है कि चमोली के 2500 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन हो सकता है।

विज्ञापन


इसके अलावा रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बर्फबारी वाले क्षेत्रों में आवाजाही रोकी गई है।  
विज्ञापन


PM Modi Uttarkashi Visit:  हर्षिल-मुखबा में प्रधानमंत्री पहनेंगे बादामी-स्लेटी रंग की भेंडी, ये है खास तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Weather Avalanche warning again in Chamoli order to officials to remain on alert mode

कल भी कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में  मंगलवार हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में तेज गर्जन का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो पांच फरवरी से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने रहेगा। चटक धूप खिलने से तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed