{"_id":"5ec3aace4965b03d9269d30d","slug":"uttarakhand-tritiya-kedar-tungnath-dham-door-open-20th-may-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की चल उत्सव डोली पहुंची चोपता, बुधवार को खुलेंगे कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की चल उत्सव डोली पहुंची चोपता, बुधवार को खुलेंगे कपाट
Tue, 19 May 2020 03:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चमोली
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 19 May 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की चल उत्सव डोली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की चल उत्सव डोली अपने धाम के लिए प्रस्थान करते हुए आज दूसरे पड़ाव चोपता पहुंची। बुधवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे तुंगनाथ मन्दिर के कपाट खुलेंगे।
विज्ञापन
मार्कंडेय मंदिर, मक्कूमठ में सुबह आठ बजे से तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की पूजा-अर्चना शुरू होगी। पुजारी महाभिषेक, भोग और आरती के पश्चात गर्भगृह से भोगमूर्ति को सभामंडप में लाएंगे। धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए मूर्ति को चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद, स्थानीय अराध्य को नए अनाज का भोग लगाएंगे। मंदिर के प्रबंधक प्रकाश पुरोहित ने बताया कि लॉकडाउन के कारण प्रशासन के निर्देश पर डोली कार्यक्रम और कपाटोद्घाटन समारोह में सीमित लोग ही शामिल हो पाएंगे। मठाधिपति रामप्रसाद मैठाणी ने बताया डोली के धाम प्रस्थान और कपाटोद्घाटन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन