फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Timmersain mahadev News: Baba Barfani Make Snow Shivling Shape in Cave

टिम्मरसैंण महादेव: गुफा में आकार लेने लगे बाबा बर्फानी, दर्शन के लिए नीती घाटी पहुंच रहे श्रद्धालु

Sun, 28 Nov 2021 07:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Nov 2021 07:23 PM IST
सार

Timmersain mahadev News: टिम्मरसैंण महादेव की गुफा नीती घाटी के अंतिम गांव नीती में स्थित है। अमरनाथ की भांति ही यहां भी एक गुफा में प्राकृतिक रूप से बर्फ से शिवलिंग की आकृति उभरती है।

विज्ञापन
Uttarakhand Timmersain mahadev News: Baba Barfani Make Snow Shivling Shape in Cave
बाबा बर्फानी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में चीन सीमा क्षेत्र में स्थित नीती घाटी की टिम्मरसैंण महादेव गुफा में धीरे-धीरे बाबा बर्फानी आकार लेने लगे हैं। क्षेत्र में ठंड बढ़ने से गुफा भी बर्फ से ढक गई है। नीती घाटी के श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचने लगे हैं। टिम्मरसैंण में पहाड़ी पर बहता पानी भी पूरी तरह से जम गया है।

विज्ञापन


टिम्मरसैंण महादेव की गुफा नीती घाटी के अंतिम गांव नीती में स्थित है। अमरनाथ की भांति ही यहां भी एक गुफा में प्राकृतिक रूप से बर्फ से शिवलिंग की आकृति उभरती है। नीती घाटी के ग्रामीण गुफा में नित्य पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए चमोली जनपद के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन


देशी-विदेशी पर्यटक भी टिम्मरसैंण महादेव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। प्रतिवर्ष अप्रैल से टिम्मरसैंण महादेव के श्रद्धालु पहुंचने लगते हैं। दिसंबर से मार्च तक नीती घाटी के गांव बर्फ के आगोश में रहते हैं। अप्रैल में बर्फ पिघल जाने के बाद बाबा बर्फानी के दर्शन होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद बनता है दस फीट ऊंचा बर्फ का शिवलिंग

गुफा में करीब 10 फीट तक ऊंचे शिवलिंग के दर्शन होते हैं। इस पर पहाड़ी से टपकने वाले जल से हमेशा अभिषेक होता रहता है। इसी शिवलिंग के पास बर्फ पिघलने के दौरान प्रतिवर्ष बर्फ शिवलिंग का आकार लेता है।

जिसे बर्फानी बाबा या टिंमरसैंण महादेव के नाम से जाना जाता है। बांपा गांव के पूर्व प्रधान धर्मेंद्र पाल और प्रेम फोनिया ने बताया कि टिम्मरसैंण गुफा में बर्फानी बाबा आकार लेने लग गए हैं। गुफा के बाहर से पानी के झरने भी पूरी तरह से जम गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed