फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand this university get North India Best government University

उत्तराखंड के इस विवि को मिला उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ सरकारी विश्वविद्यालय का अवॉर्ड

Sun, 10 Mar 2019 10:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Mar 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand this university get North India Best government University
कुमाऊं विश्वविद्यालय - फोटो : social media

सुधर रही व्यवस्थाओं और डिजिटलाइजेशन की दिशा में हो रहे प्रयासों के चलते कुमाऊं विश्वविद्यालय को उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ सरकारी विवि के अवॉर्ड से नवाजा गया है। विवि को मिले अवार्ड की घोषणा बर्कसायर मीडिया की ओर से शुक्रवार देर शाम दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई।

विज्ञापन


प्रवेश प्रक्रिया को ऑनलाइन करने के साथ शुरू हुआ आधुनिकता की दौड़ तेज हो गई है। अब विवि विद्यार्थियों को डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध कराने के साथ ही स्मार्ट कैंपस निर्माण करने की दिशा में काम कर रहा है। यूएसए की मीडिया कंपनी बर्कशायर की ओर से वर्ष 2018 के लिए भारत के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों के चयन को लेकर सर्वे कराया था, जिसमें कुमाऊं विवि को उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ सरकारी विश्वविद्यालयों की सूची में स्थान मिला।
विज्ञापन

 

एशिया के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान 2019 के लिए भी चयनित किया गया है

वहीं इसी संस्था की ओर से कुमाऊं विवि को एशिया के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान 2019 के लिए भी चयनित किया गया है और ये सम्मान सितंबर में बैंकॉक में प्रस्तावित कार्यक्रम में दिया जाएगा। वहीं इससे पहले कुमाऊं विवि को इंडिया टुडे ग्रुप की ओर से कराए गए सर्वे में 32वां और क्यूएस रैंकिंग में ब्रिक्स देशों के विवि की सूची में 350 वां स्थान मिल चुका है।

प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत कुमाऊं विवि के पूर्व विद्यार्थियों के बल पर विवि नए मुकाम हासिल कर रहा है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के सहयोग, प्राध्यापकों, कर्मचारियों की लगन, मेहनत के बल पर आज हम इस स्थान पर हैं। आगे चुनौतियां कई हैं लेकिन उनको पार कर और भी आगे जाना है।
- प्रो. डीके नौड़ियाल, कुलपति कुमाऊं विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed