{"_id":"5f4d485eb624865b0d3f9322","slug":"uttarakhand-sop-released-for-neet-and-aiims-entrance-exam-will-held-from-13th-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: नीट और एम्स प्रवेश परीक्षा के लिए एसओपी जारी, 13 सितंबर को होगी परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
उत्तराखंड: नीट और एम्स प्रवेश परीक्षा के लिए एसओपी जारी, 13 सितंबर को होगी परीक्षा
Tue, 01 Sep 2020 12:29 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:29 AM IST
सार
- 13 सितंबर को प्रदेश के 43 केंद्रों पर 18 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे नीट परीक्षा
विज्ञापन
नीट
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीट और एम्स प्रवेश परीक्षा के लिए सरकार ने एसओपी जारी कर जिलाधिकारियों को व्यवस्था बनाने के आदेश दिए हैं। 13 सितंबर को प्रदेश में 43 केंद्रों पर नीट प्रवेश परीक्षा में 18 हजार से अधिक अभ्यर्थी बैठेंगे। परीक्षा के दौरान केंद्र और राज्य सरकार के कोविड दिशा निर्देशों का पालन कर सोशल डिस्टेसिंग और मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने सोमवार को नीट और एम्स प्रवेश परीक्षाओं के लिए एसओपी जारी की। जिसमें 13 सितंबर को होने वाली नीट परीक्षा में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर कोविड को लेकर पूर्व में जारी आदेश का पूरी तरह से पालन करने का निर्देश जिलाधिकारियों को दिया गया है।
विज्ञापन
परीक्षा कक्ष में सोशल डिस्टेसिंग के साथ अभ्यर्थियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। प्रत्येक केंद्र पर सैनिटाइजेेशन की व्यवस्था होगी। वहीं, मंगलवार को एम्स प्रवेश परीक्षा के तहत नर्सिंग आफिसर भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देहरादून में सेलाकुई, कुआंवाला, हल्द्वानी और रुड़की में होगी।
विज्ञापन