फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Ranji team coach Wasim Jaffer reached Dehradun

उत्तराखंड रणजी टीम के कोच वसीम जाफर पहुंचे देहरादून, खिलाड़ियोंको सिखाएंगे क्रिकेट की बारीकियां 

Sun, 16 Aug 2020 10:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 16 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Ranji team coach Wasim Jaffer reached Dehradun
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड सीनियर टीम के कोच एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वसीम जाफर देहरादून पहुंच चुके हैं। कोरोना काल में बीसीसीआई की गाइडलाइंस आने के बाद अब क्रिकेट की गतिविधियां शुरू होंगी। लिहाजा, वसीम जाफर, उत्तराखंड रणजी टीम को क्रिकेट की बारीकियां सिखाएंगे।

विज्ञापन


क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने इस साल वसीम जाफर का चयन बतौर क्रिकेट कोच किया है। लॉकडाउन की वजह से क्रिकेट गतिविधियां बंद होने के कारण वसीम जाफर अभी तक देहरादून नहीं पहुंच पाए थे।
विज्ञापन


रविवार को वह देहरादून पहुंच गए। सोमवार को वह मीडिया से रूबरू होंगे और अपनी रणनीति साझा करेंगे। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि रविवार को उन्होंने अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ सीनियर खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। सोमवार को वह प्रेस वार्ता करने के बाद मंगलवार को मुंबई लौट जाएंगे। इसके बाद हालात सामान्य होने के बाद वापस आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed