{"_id":"5c9cfe7dbdec22145544eed6","slug":"uttarakhand-pcs-main-examination-2016-result-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: पीसीएस मुख्य परीक्षा 2016 का परिणाम जारी, यहां देखें अपना रिजल्ट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
उत्तराखंड: पीसीएस मुख्य परीक्षा 2016 का परिणाम जारी, यहां देखें अपना रिजल्ट
Thu, 28 Mar 2019 10:34 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
result
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। चयनित अभ्यर्थियों के लिए 28 मई से 31 मई के बीच साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव राजेंद्र कुमार की ओर से जारी सूचना के मुताबिक पीसीएस मुख्य परीक्षा 2016 का आयोजन गत 26 सितंबर से 29 सितंबर के बीच किया गया था।
विज्ञापन
यह परीक्षा डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक, जिला कमांडेंट होमगार्ड, अधीक्षक कारागार, सहायक आयुक्त वित्त विभाग, वित्त अधिकारी, सहायक निबंधन सहकारिता विभाग, वाणिज्य कर अधिकारी, जिला बचत अधिकारी और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए हुई थी।
विज्ञापन
परीक्षा के बीच में ही कई विभागों से पदों की संख्या घटा दी गई। परीक्षा विशेषज्ञ आरए खान के मुताबिक पदों की संख्या घटने की वजह से मुकाबला कड़ा हो गया। तमाम युवा हैं जो कि क्वालिफाई नहीं कर पाए। साक्षात्कार की पूरी सूचना अभ्यर्थियों को वेबसाइट के माध्यम से ही मिलेगी। मुख्य परीक्षा की कटऑफ अंतिम परिणाम जारी होने के बाद जारी की जाएगी।
विज्ञापन
यहां देखें परिणाम : www.ukpsc.gov.in