{"_id":"589b45cf4f1c1b7e0b3799d5","slug":"uttarakhand-pcs-j-interview-start-on-9-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड पीसीएस-जे के लिए इंटरव्यू 9 फरवरी से","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
उत्तराखंड पीसीएस-जे के लिए इंटरव्यू 9 फरवरी से
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 08 Feb 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिविजन) परीक्षा 2015 के अंतर्गत अभ्यर्थियों की साक्षात्कार परीक्षा का आयोजन आज से किया जाएगा। साक्षात्कार परीक्षा 9 फरवरी से प्रारंभ होकर 12 फरवरी को समाप्त होगी।
विज्ञापन
इस संबंध में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव डॉ. राम बिलास यादव की ओर से वेबसाइट पर सूचना जारी कर दी गई है। साक्षात्कार परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में किया जाएगा।
विज्ञापन
वेबसाइट पर जारी सूचना के मुताबिक 9, 10 और 11 फरवरी को प्रतिदिन 12-12 अभ्यर्थी और 12 फरवरी को प्रथम सत्र में सात अभ्यर्थियों की साक्षात्कार परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आयोग की ओर से साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों के रोल नंबर की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई थी।
विज्ञापन