फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand PCS-J apply today 20 march 2019

उत्तराखंड पीसीएस-जे के लिए आज से करें आवेदन, आर्थिक पिछड़ों को मिलेगा आरक्षण 

Wed, 20 Mar 2019 10:08 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 20 Mar 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand PCS-J apply today 20 march 2019
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिविजन) परीक्षा-2018 (पीसीएस-जे) के लिए बुधवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। सरकार ने आर्थिक रूप से पिछड़ों को 10 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के बाद संशोधित विज्ञापन जारी किया गया है। अब इस विज्ञापन के तहत 10 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी आर्थिक पिछड़े की श्रेणी में हैं और पहले आवेदन कर चुके थे, उन्हें भी अलग से मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन


उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के मुताबिक अभ्यर्थी 20 मार्च से 10 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी पहले आवेदन कर चुके हैं, उन्हें आवेदन की आवश्यकता नहीं है। आयोग के मुताबिक पहले से आवेदन कर चुके जो अभ्यर्थी आर्थिक पिछड़े (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी में आएंगे। वह वेबसाइट पर लॉगिन कर ईडब्ल्यूएस श्रेणी को चुन सकते हैं। आयोग के मुताबिक, पीसीएस-जे प्री परीक्षा की संभावित तिथि 12 मई है। 
विज्ञापन


इतने पदों पर मौका
अनारक्षित : 26 पद
आर्थिक रूप से कमजोर : 03 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग : 01 पद
यहां करें आवेदन : www.ukpsc.gov.in

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed