{"_id":"5ef6389c95d36035f41a7c9a","slug":"uttarakhand-open-university-samansetrs-exams-2020-postpone","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित, केंद्र सरकार के निर्देश के बाद जारी होगी नई तिथि","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित, केंद्र सरकार के निर्देश के बाद जारी होगी नई तिथि
Fri, 26 Jun 2020 11:36 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:36 PM IST
सार
- छह जुलाई से प्रदेशभर में आयोजित की जानी थीं परीक्षाएं
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने छह जुलाई से प्रस्तावित सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इसका आदेश जारी कर दिया गया है। मुक्त विवि की ओर से लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक 1.0 की प्रक्रिया के तहत सेमेस्टर परीक्षाएं कराई जानी थीं।
विज्ञापन
इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। यह परीक्षाएं छह जुलाई से शुरू होनी थीं। चूंकि, एमएचआरडी ने 30 जून तक सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का फैसला लिया हुआ है। इसके बाद भी आगे का फैसला आना बाकी है। इसलिए मुक्त विवि ने फिलहाल परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक, परिस्थितियां अनुकूल होने और उत्तराखंड सरकार व केंद्र सरकार से मिलने वाले दिशा-निर्देशों के बाद परीक्षाओं की तिथि दोबारा जारी की जाएगी।
विज्ञापन