फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Open University: 61 thousand candidates will give exam on OMR sheet

यूओयू: अंतिम वर्ष व सेमेस्ट के 61 हजार परीक्षार्थी ओएमआर शीट पर देंगे परीक्षा, बाकी होंगे प्रमोट 

Wed, 14 Jul 2021 08:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 Jul 2021 08:22 PM IST
सार

वार्षिक परीक्षा में 61 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। ये परीक्षा केवल अंतिम सेमेस्टर एवं अंतिम वर्ष के परीक्षार्थियों की होगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Open University: 61 thousand candidates will give exam on OMR sheet
परीक्षा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) सत्र 2020-21 की वार्षिक परीक्षाएं ओएमआर शीट के माध्यम से करवाएगा। यह निर्णय बुधवार को विवि की परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया। वार्षिक परीक्षा में 61 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। ये परीक्षा केवल अंतिम सेमेस्टर एवं अंतिम वर्ष के परीक्षार्थियों की होगी। बाकी विद्यार्थियों को सत्रीय कार्य के आधार पर प्रमोट किया जाएगा।

विज्ञापन


सीबीएसई बोर्ड: 31 जुलाई से पहले आएगा 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट
विज्ञापन


कुलपति प्रोफेसर ओपीएस नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में परीक्षा समिति ने फैसला किया है कि वार्षिक परीक्षाएं ओएमआर शीट के माध्यम से करवाई जाएंगी। इसमें प्रमाणपत्र, डिप्लोमा पाठ्यक्रम, पीजी डिप्लोमा, स्नातक/स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के अंतिम सेमेस्टर और अंतिम वर्ष के परीक्षार्थी ही भाग लेंगे। बैठक में भीमताल परिसर के प्रो. एलके सिंह, भौतिक विज्ञान विभाग अल्मोड़ा परिसर के प्रो. पीएस बिष्ट, यूओयू के मानविकी विद्याशाखा के प्रो. एचपी शुक्ल, प्रो. दुर्गेश पंत, प्रो. गिरीजा पांडेय, प्रो. एके नवीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो-दो प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं एकसाथ होगी
परीक्षा नियंत्रक प्रो. पीडी पंत ने बताया कि स्नातक स्तर पर प्रत्येक विषयों के दो-दो प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं एकसाथ कराई जाएंगी। उदाहरण के तौर पर यदि बीए तृतीय वर्ष में इतिहास विषय के दो प्रश्नपत्र होते हैं तो दोनों प्रश्नपत्रों की एक ही परीक्षा होगी। दोनों प्रश्नपत्र एक साथ ही दो खंडों में होंगे, जो एक एक घंटें में बटें होंगे और एक खंड में 40 प्रश्न होंगे। दो घंटे चलने वाली परीक्षा में एक प्रश्न दो अंकों का होगा। इसी तरह जैसे बीएससी के जिन विषयों के तीन प्रश्नपत्र होते हैं उनकी भी तीनों प्रश्नपत्रों की एक ही परीक्षा होगी। इससे छात्रों का समय बचेगा। 

ऑनलाइन सत्रीय कार्य 26 जुलाई से
यूओयू की परीक्षाएं कोविड-19 के प्रोटोकॉल और छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कराईं जा रही हैं। प्रो. पंत ने बताया कि इस परीक्षा में करीब 61 हजार परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इन सभी परीक्षार्थियों के ऑनलाइन सत्रीय कार्य 26 जुलाई से शुरू करा दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed