{"_id":"60726c67948aa43fea0122a1","slug":"uttarakhand-news-youth-married-to-teenager-arrested-in-doon","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : किशोरी से शादी करने वाला युवक दून से गिरफ्तार, बाल विवाह अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज है मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : किशोरी से शादी करने वाला युवक दून से गिरफ्तार, बाल विवाह अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज है मुकदमा
Sun, 11 Apr 2021 09:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पोखरी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पोखरी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 11 Apr 2021 09:06 AM IST
सार
पुलिस टीम ने शुक्रवार को देहरादून पहुंचकर 24 घंटे में आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया और पोखरी ले आई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किशोरी से शादी करने वाले देहरादून निवासी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने शुक्रवार को देहरादून पहुंचकर 24 घंटे में आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया और पोखरी ले आई। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक किशोरी की शादी देहरादून के युवक से करा दी गई थी। छह अप्रैल को मामला तब सामने आया जब विद्यालय के शिक्षक उपेंद्र सती ने इसको सोशल मीडिया पर डाला और यह वायरल हो गया। शिक्षक की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने किशोरी से शादी करने वाले युवक, किशोरी के पिता सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ पोक्सो एक्ट, बाल विवाह अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
डीएम के आदेश पर मामला रेगुलर पुलिस को सौंपा गया। एसपी चमोली यशवंत चौहान ने नंदप्रयाग चौकी प्रभारी पूजा मेहरा को जांच सौंपी है। पोखरी थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी के नेतृत्व में शुक्रवार को आरोपी को पकड़ने के लिए टीम देहरादून रवाना हुई और आरोपी गोपाल राम निवासी भगत सिंह कालोनी थाना रायपुर देहरादून को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस पोखरी थाने में ले आई है।
विज्ञापन
आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने बताया कि जल्द मामले में अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।