{"_id":"67027aba17dcb2ebd70523f5","slug":"uttarakhand-news-vigilance-arrested-excise-inspector-in-karnaprayag-with-bribe-of-30-thousand-rupees-2024-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: लगातार दूसरे दिन विजिलेंस की कार्रवाई, आबकारी इंस्पेक्टर 30 हजार की रिश्वत के साथ दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: लगातार दूसरे दिन विजिलेंस की कार्रवाई, आबकारी इंस्पेक्टर 30 हजार की रिश्वत के साथ दबोचा
Sun, 06 Oct 2024 05:34 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/चमोली
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 06 Oct 2024 05:34 PM IST
सार
आरोप है कि आबकारी इंस्पेक्टर ने दुकान का निकासी पास न होने का भय दिखाकर पैसे मांगे। जिसके एवज में उसे 30 हजार रुपये दिए जा रहे थे। टीम ने आरोपी को उसके घर से रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
उत्तराखंड में विजिलेंस ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई की। टीम ने रविवार को कर्णप्रयाग में आबकारी इंस्पेक्टर को 30 हजार रुपये की रिश्वत के साथ पकड़ा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने शिकायत की की थी कि चमोली में उसकी शराब की दुकान की सब दुकान जो उसका पार्टनर चला रहा है उसका राजस्व नियमित रूप से दिया जा रहा है।
विज्ञापन
आरोप है कि आबकारी इंस्पेक्टर जयबीर ने निकासी पास न होने का भय दिखाकर पैसे मांगे। जिसके एवज में उसे 30 हजार रुपये दिए जा रहे थे। टीम ने आरोपी को उसके घर से रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Dehradun: 15 हजार रुपये की रिश्वत के साथ कानूनगो रंगेहाथ गिरफ्तार, जमीन के सीमांकन के नाम पर मांगे थे रुपये
बता दें कि शनिवार को विजलेंस ने जमीन के सीमांकन के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पौड़ी में कानूनगो को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। विजिलेंस की आज दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही।