फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand News: Valley of Flowers open for tourist after three days

Valley Of Flowers: पर्यटकों के लिए खुली फूलों की घाटी, अब तक पहुंचे रिकॉर्ड 19 हजार से ज्यादा पर्यटक

Sun, 18 Sep 2022 06:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 18 Sep 2022 06:05 PM IST
सार

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के दीदार के लिए पर्यटकों का हुजूम उमड़ रहा है। अभी तक रिकॉर्ड 19 हजार से ज्यादा पर्यटक फूलों की घाटी के दीदार के लिए पहुंचे हैं, जबकि 2019 में इस समय तक सर्वाधिक 17,424 पर्यटक घाटी में पहुंचे थे।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Valley of Flowers open for tourist after three days
फूलों की घाटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश थमने और मौसम साफ होने पर फूलों की घाटी को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। रविवार को 57 पर्यटक घाटी में पहुंचे। मौसम विभाग की चेतावनी और लगातार बारिश के कारण वन विभाग ने फूलों की घाटी में आवाजाही तीन दिनों के लिए बंद कर दी थी। बृहस्पतिवार से शनिवार तक घाटी में पर्यटकों की आवाजाही बंद रही। रविवार को मौसम साफ हुआ और धूप खिली तो फूलों की घाटी को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया।

विज्ञापन

इस साल पहुंचे रिकॉर्ड पर्यटक

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के दीदार के लिए पर्यटकों का हुजूम उमड़ रहा है। अभी तक रिकॉर्ड 19 हजार से ज्यादा पर्यटक फूलों की घाटी के दीदार के लिए पहुंचे हैं, जबकि 2019 में इस समय तक सर्वाधिक 17,424 पर्यटक घाटी में पहुंचे थे। फूलों की घाटी 31 अक्तूबर को बंद हो जाएगी। फूलों की घाटी में इस बार पर्यटकों की पूरे सीजन में चहल-पहल बनी रही। एक जून को घाटी पर्यटकों के लिए खोल दी गई थी। 

विज्ञापन

500 सौ प्रजाति से अधिक फूल

घाटी में पांच सौ से अधिक प्रजातियों के फूल अलग-अलग समय पर खिलते हैं। जुलाई के पहले हफ्ते से अक्तूबर तीसरे हफ्ते तक कई फूल खिले रहते हैं। यहां पोटोटिला, प्रिम्यूला, एनीमोन, एरिसीमा, एमोनाइटम, ब्लू पॉपी, मार्स मेरी गोल्ड, ब्रह्म कमल, फैन कमल जैसे कई फूल खिले रहते हैं। घाटी में दुर्लभ प्रजाति के जीव जंतु, वनस्पति व जड़ी बूटियों का भंडार है। विभिन्न प्रकार के फूल होने पर यहां तितलियों का भी संसार रहता है। इस घाटी में कस्तूरी मृग, मोनाल, हिमालय का काला भालू, गुलदार, हिम तेंदुआ भी दिखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी

बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आई गुजरात की माधुरी (29) पत्नी राहुल दर्शन के लिए लाइन में लगी थी। तबीयत बिगड़ने पर वह अचानक बेहोश होकर गिर गई। वहां तैनात होमगार्ड और पुलिस के जवानों ने महिला को विवेकानंद अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद महिला अब महिला स्वस्थ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed