फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   uttarakhand news : tourist can do fish angling in chamoli five rivers

Uttarakhand : बर्फीली ढलानों पर स्कीइंग संग फिश एंगलिंग भी कर सकेंगे सैलानी, पांच नदियों के 32 स्थल चयनित

Thu, 21 Jan 2021 11:15 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal प्रमोद सेमवाल, अमर उजाला, गोपेश्वर
प्रमोद सेमवाल, अमर उजाला, गोपेश्वर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 21 Jan 2021 11:15 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : tourist can do fish angling in chamoli five rivers
औली की खूबसूरत बर्फीली ढलान - फोटो : अमर उजाला

औली की खूबसूरत बर्फीली ढलानों पर स्कीइंग के साथ ही पर्यटक चमोली जिले की नदियों में फिश एंगलिंग का शौक भी पूरा कर सकेंगे। जिले में अलकनंदा, नंदाकिनी, रामगंगा, निगोल नदी और पिंडर नदी में जिला पर्यटन विभाग और मत्स्य पालन विभाग ने फिश एंगलिंग की योजना तैयार की है।

विज्ञापन


इसके लिए नदियों के किनारे पांच-पांच किलोमीटर के दायरे में 32 बीट (एंगलिंग स्थान) चयनित किए गए हैं। वन विभाग से भी फिश एंगलिंग के लिए उपर्युक्त स्थानों के चयन में मदद मांगी गई है। बदरीनाथ धाम के समीप सतोपंथ से अलकनंदा और त्रिशूल पर्वत की तलहटी से नंदाकिनी का उद्गम होता है, जबकि गैरसैंण में रामगंगा, पोखरी में निगोल और देवाल क्षेत्र से पिंडर नदी बहती है।
विज्ञापन


इन नदियों में ट्राउट मछली बड़ी मात्रा में पाई जाती हैं। जिला पर्यटन विभाग ने नदियों को स्वरोजगार से जोड़ने की योजना बनाई है। योजना के तहत नदियों के किनारे फिश एंगलिंग के लिए बीट निर्धारित किए गए हैं। इसके लिए इन दिनों सर्वेक्षण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

एंगलिंग उपकरण भी उपलब्ध करवाए जाएंगे

जिला पर्यटन अधिकारी विजेंद्र पांडे ने बताया कि फिश एंगिलिंग कैच एंड फ्री (पकड़िए और छोड़िए) होगा। एंगलिंग संचालकों को वीर चंद्रसिंह गढ़वाली योजना के तहत एंगलिंग उपकरण भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।

चमोली जिले की पांच नदियों में फिश एंगलिंग की योजना है। जिले में पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए फिश एंगलिंग की व्यवस्था करवाई जाएगी। इसके लिए नदियों के किनारे पांच-पांच किलोमीटर के दायरे में 32 बीट निर्धारित किए गए हैं। एंगलिंग संचालन का कार्य समीप के ग्राम पंचायतों के युवाओं को दिया जाएगा।
- जगदंबा राज, सहायक निदेशक, मछली विभाग, चमोली

औली को उत्तराखंड का स्वर्ग कहा जाता है

चमोली स्थित हिम क्रीड़ा स्थल औली को उत्तराखंड का स्वर्ग कहा जाता है। दुनिया इसे बेहतरीन स्की रिजॉर्ट के रूप में जानती है। यहां केवल बर्फ ही नहीं, साथ में भरपूर हरियाली है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed