फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Recruitment examination of staff nurses postponed again

उत्तराखंड: स्टाफ नर्सों की भर्ती परीक्षा दोबारा स्थगित, 2621 पदों पर 15 जून होनी थी लिखित परीक्षा

Sun, 13 Jun 2021 10:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 13 Jun 2021 10:55 PM IST
सार

पहली बार उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद के माध्यम से की जा रही स्टाफ नर्सों की भर्ती परीक्षा कोरोना महामारी के कारण सिरे नहीं चढ़ रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Recruitment examination of staff nurses postponed again
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में स्टाफ नर्सों के 2621 खाली पदों की भर्ती परीक्षा दोबारा से स्थगित कर दी गई। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद ने 15 जून को लिखित परीक्षा निर्धारित की थी। इस संबंध में परिषद की ओर से परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा स्थगित होने की सूचना भेजी गई। मई में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने के कारण सरकार ने भर्ती परीक्षा रोक दी थी। उस समय परिषद ने सिर्फ देहरादून और हल्द्वानी में 27 परीक्षा केंद्र बनाए थे।

विज्ञापन


कई संगठनों की ओर से उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्र हर जिला में बनाने की मांग उठाई थी। शासन ने प्रत्येक जिला स्तर परीक्षा केंद्र बनाने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन


जिसके बाद 15 जून को लिखित परीक्षा निर्धारित की गई थी लेकिन एक दिन पहले ही सरकार ने दोबारा से परीक्षा स्थगित कर दी है। 2621 पदों के लिए लगभग 10 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। वहीं, स्टाफ नर्सों की भर्ती प्रक्रिया न होने से स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग को नए नर्सों की नियुक्ति के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परषिद के संयुक्त निदेशक रमेश पांडे ने बताया कि सरकार के आदेश पर स्टाफ नर्सों की परीक्षा स्थगित की गई है। सरकार की ओर से नए आदेश मिलने के बाद ही परीक्षा तिथि तय की जाएगी।


दून व नैनीताल के सबसे ज्यादा उम्मीदवार
परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों में देहरादून और नैनीताल के सबसे अधिक हैं। देहरादून के 2673 और नैनीताल के 1222 उम्मीदवार पंजीकृत हैं। इसके अलावा चमोली के 280, हरिद्वार के 759, पौड़ी के 465, रुद्रप्रयाग के 159, टिहरी के 372, उत्तरकाशी के 321, अल्मोड़ा के 477, बागेश्वर के 262, चंपावत के 126, पिथौरागढ़ के 723 और ऊधमसिंह नगर के 759 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के 165, दिल्ली के 156, हरियाणा के 31 और पंजाब से 16 उम्मीदवारों ने भी आवेदन किया है। इसके अलावा राजस्थान से दस, हिमाचल से छह, चंडीगढ़ और महाराष्ट्र से पांच-पांच, मध्य प्रदेश से चार, छत्तीसगढ़ से तीन, आंध्र प्रदेश, बिहार और कर्नाटक से दो-दो, उड़ीसा और तमिलनाडु से एक-एक उम्मीदवार ने आवेदन किया हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed