फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Online Application Starts for Lower PCS Recruitment on 190 Posts

सुनहरा मौका: उत्तराखंड में लोअर पीसीएस के 190 पदों पर निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू 

Tue, 10 Aug 2021 03:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Aug 2021 03:02 PM IST
सार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन सभी पदों के लिए 29 अगस्त तक आवेदन किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Online Application Starts for Lower PCS Recruitment on 190 Posts
ऑनलाइन आवेदन - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (लोअर पीसीएस) के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने नायब तहसीलदार, उप कारापाल, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, कर निरीक्षक, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, गन्ना विकास निरीक्षक, खांडसारी निरीक्षक के 190 पदों के लिए यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।

विज्ञापन


आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन सभी पदों के लिए 29 अगस्त तक आवेदन किए जा सकते हैं। पदों के लिए मुख्य योग्यता ग्रेजुएशन है, जबकि जिन पदों में शारीरिक माप की जरूरत है, उनके मानक भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


आयोग इन पदों के लिए पहले स्क्रीनिंग परीक्षा कराएगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा और फिर इंटरव्यू कराएगा। स्क्रीनिंग परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा हरिद्वार, हल्द्वानी, रुड़की, देहरादून, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, श्रीनगर, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, खटीमा, बागेश्वर, चंपावत, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में आयोजित कराई जाएगी। स्क्रीनिंग परीक्षा दो घंटे की होगी, जिसमें 150 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग उम्मीदवारों को 26.55 रुपये शुल्क देय होगा

मुख्य परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। दोनों के लिए दो-दो सौ अंक निर्धारित हैं। पहला प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन का होगा और दूसरा प्रश्न पत्र निबंध एवं आलेखन का होगा। परीक्षा के लिए सामान्य, ओबीसी उम्मीदवारों को 176.55 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी उम्मीदवारों को 86.55 रुपये शुल्क देना होगा। दिव्यांग उम्मीदवारों को 26.55 रुपये शुल्क देय होगा। आयोग की वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन आवेदन हो सकेंगे।

एक हजार से अधिक पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती
बेरोजगार युवाओं के लिए जल्द ही प्रदेश में एक और बड़ी भर्ती शुरू होने वाली है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसी सप्ताह विज्ञप्ति जारी होने की उम्मीद है।

दरअसल, सरकार के ज्यादा से ज्यादा युवाओं को नौकरी देने के लक्ष्य के बीच तेजी से विभागों से सिफारिश (अधियाचन) आयोग के पास पहुंच रहे हैं। इसके तहत वन दरोगा के 800 से ज्यादा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी।

दूसरी ओर विभिन्न विभागों में चालकों के 120 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि कई और विभागों में भर्तियों की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसके लिए नोटिफिकेशन जल्द जारी कर ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed