फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: One year relaxation in age limit for recruitment to Group C posts

उत्तराखंड: समूह ग के पदों पर भर्ती की आयु सीमा में एक साल की छूट

Mon, 26 Jul 2021 09:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Jul 2021 09:27 PM IST
सार

कोविड-19 की वजह से चयन की कार्रवाई बाधित हुई है। जिस कारण कई उम्मीदवार निर्धारित आयु सीमा पूरी कर चुके हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: One year relaxation in age limit for recruitment to Group C posts
नौकरी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

लोक सेवा आयोग की परिधि के अंतर्गत और आयोग की परिधि से बाहर के समूह ग के पदों पर भर्ती में सरकार ने एक साल की आयु सीमा में छूट दे दी है। सोमवार को सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया।

विज्ञापन


शासनादेश के तहत, कोविड-19 की वजह से चयन की कार्रवाई बाधित हुई है। जिस कारण कई उम्मीदवार निर्धारित आयु सीमा पूरी कर चुके हैं। वह भर्तियों से वंचित न हों इसके लिए समूह ग के पदों पर चयन वर्ष 2021-22 में संगत सेवा नियमावली में उल्लिखित अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की छूट प्रदान की गई है। एक बार यह लाभ प्रदान करने के बाद प्रकाशित होने वाली अगली विज्ञप्ति में यह लाभ दोबारा अनुमन्य नहीं होगा।
विज्ञापन


समूह ग के जिन पदों पर विज्ञप्ति जारी हो चुकी है लेकिन प्रारंभिक परीक्षा संपन्न नहीं हुई है, उन पदों के संबंध में ऊपरी आयु सीमा में छूट के निर्णय के तहत संबंधित पदों पर आवेदन का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके लिए आवेदन की तिथि विस्तारित करनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मानचित्रकार और सर्वेयर के 75 पदों पर निकली भर्ती

प्रदेश के विभिन्न विभागों, निकायों एवं वन विभाग में मानचित्रकार और सर्वेयर के 75 पदों पर भर्ती निकली है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।

आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि विभिन्न विभागों और निकायों में मानचित्रकार के 60 पदों और वन विभाग में सर्वेयर के 15 पदों पर यह भर्ती होगी। भर्ती के लिए तीन अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। 16 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा शुल्क 18 सितंबर तक जमा करा सकेंगे।

इसके बाद दिसंबर में भर्ती के लिए परीक्षा कराई जाएगी। भर्ती के लिए आवेदकों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना एक जुलाई 2021 के हिसाब से की जाएगी।

भर्ती के आवेदन के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होने के साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग या मानचित्रकारिता (सिविल) या स्थापत्य सहायकत्व में प्रमाणपत्र या डिप्लोमा या डिग्री होनी जरूरी है। अनारक्षित और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये जबकि एससी-एसटी, दिव्यांग और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 150 रुपये शुल्क देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed