फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand News: Old Age Man Burnt in Forest Fire

उत्तराखंड: गडोली गांव के जंगल में लगी भीषण आग, लपटों में घिरे बुजुर्ग की जलकर मौत

Tue, 13 Apr 2021 10:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गैरसैंण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गैरसैंण Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Apr 2021 10:12 PM IST
सार

  • उत्तराखंड सौनियाणा गांव के पीछे जंगल में लगी आग बुझाने गए गैरसैंण तहसील के गडोली गांव के बुजुर्ग की जलकर मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Old Age Man Burnt in Forest Fire
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड सौनियाणा गांव के पीछे जंगल में लगी आग बुझाने गए गैरसैंण तहसील के गडोली गांव के बुजुर्ग की जलकर मौत हो गई है। बुजुर्ग खेत में हल चलाने के बाद जंगल में लगी आग बुझाने गए थे लेकिन वह आग की लपटों से घिर गए और उनकी जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन


मंगलवार को सौनियाणा गांव के पीछे के जंगल में आग लगी थी। पूर्वाह्न 11 बजे गडोली गांव निवासी रघुवीर लाल (65) पुत्र हिवांराम वहीं आसपास हल चला रहा था। आग लगती देख रघुवीर लाल आग बुझाने जंगल में चला गया लेकिन आग अचानक भड़क उठी और वह आग की लपटों में घिर गया जिससे उनकी जलकर मौत हो गई। थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने बताया कि सौनियाणा गांव के विनोद ने उन्हें फोन पर इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पर गैरसैंण पुलिस, दमकल यूनिट और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रेंजर प्रदीप गौड़ ने बताया कि किसी अज्ञात ने नौ बजे प्रात: जंगल में आग लगाई थी। मृतक रघुवीर लाल लोनिवि में गेंग मेट के पद से पांच साल पहले रिटायर हुआ था। उसके घर में पत्नी, बेटा (32), बहू और तीन पोते हैं। उनका बेटा भी खेतीबाड़ी करता है जबकि उनकी तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया है। इस दौरान गडोली, सौनियाणा, खत्रियाणा, धुनारघाट के ग्रामीण व अनुभाग अधिकारी के एस नेगी, वन बीट अधिकारी रमेश रावत, उप वन क्षेत्राधिकारी अमर नेगी, दमकल की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल में आग लगाने पर दो महिलाओं का चालान
मेहलचौरी के निकटवर्ती जंगल में आग लगने के मामले में दो महिलाओं का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। मेहलचौरी के चौकी प्रभारी एसआई हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि रविवार को कन्या राजकीय जूनियर हाईस्कूल के पास जंगल में आग लग गई थी। जांच की तो पता चला दो महिलाएं जंगल के पास अपने खेतों में खरपतवार जला रही थीं। इसी दौरान आग जंगल की ओर फैल गई और आग लग गई। दोनों महिलाओं का चालान कर दोनों पर पांच-पांच सौ रुपये का अर्थदंड लगाकर भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी गई है। कहा कि जंगलों में आग लगाने और लापरवाही से आग भड़काने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

झाड़ियों में भड़की आग पहुंची बाजार तक, अफरा-तफरी

पौड़ी विकासखंड कल्जीखाल के घंडियाल बाजार क्षेत्र की झाड़ियों में अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते बाजार के समीप आ गई। जिससे कुछ देर के लिए बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्र में तैनात राजस्व, वन कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

मंगलवार दोपहर को घंडियाल बाजार क्षेत्र में झाड़ियों ने अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल रहा। बताया गया कि किसी असामाजिक तत्व ने डांगी गांव के समीप की झाड़ियों में आग लगा दी। तेज हवा के चलते झाड़ियों में आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग घंडियाल बाजार के समीप आ पहुंची। समीप ही ग्रामीणों के आवास व बाजार होने के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इस बीच डांगी गांव से कई ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। जंगमोहन डांगी ने बताया कि करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में राजस्व उप निरीक्षक अरविंद पटवाल, वन कर्मी प्रदीप पाल, संजय रावत, संजय कुमार,  हेमचंद्र, अंकित, दिनेश चौहान, नीतू शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed