फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand News Heavy Landslide On malari Highway Near Bhapkund China Border Road Closed

Chamoli: भापकुंड के पास सड़क पर आ गिरा पूरा 'पहाड़', चीन सीमा को जोड़ने वाला मलारी हाईवे 10 मीटर तक ध्वस्त

Mon, 21 Jul 2025 07:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Jul 2025 07:38 PM IST
सार

Uttarakhand News: भापकुंड के समीप अचानक पहाड़ी से हुए भूस्खलन के चलते करीब 10 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क बंद होने से सेना व आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही रुक गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Heavy Landslide On malari Highway Near Bhapkund China Border Road Closed
मलारी हाईवे पर भूस्खलन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 मलारी हाईवे पर भापकुंड के समीप पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण यहां 10 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया है। यह सड़क चीन सीमा क्षेत्र को जोड़ती है। हाईवे बंद होने से सेना के साथ ही स्थानीय लोगों की आवाजाही ठप हो गई है।

विज्ञापन


सोमवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे भापकुंड के समीप पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण करीब 10 मीटर हाईवे ध्वस्त हो गया। ऐसे में जहां सेना व आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही रुक गई है वहीं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण नीती घाटी में प्रचार के लिए पहुंचे लोगों के वाहन भी सड़क के दूसरी तरफ फंस गए हैं।
विज्ञापन


Badrinath Dham: लगातार बारिश से उफान पर बह रही अलकनंदा, जलमग्न हुए घाट, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन

यदि बारिश का सिलसिला नहीं थमा तो यहां हाईवे को जल्द सुचारु करना सीमा सड़क संगठन के लिए चुनौती बना रहेगा। वहीं ज्योतिर्मठ के उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ का कहना है कि सीमा सड़क संगठन के साथ कार्यदायी संस्था को हाईवे सुचारु करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द हाईवे को खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed