फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   uttarakhand news : haldwani hawaldar ranbeer singh rawat martyred in assam

Uttarakhand : असम रायफल के हवलदार रणबीर सिंह मणिपुर में पेट्रोलिंग के दौरान शहीद, हल्द्वानी में हुआ अंतिम संस्कार

Fri, 29 Jan 2021 12:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 29 Jan 2021 12:40 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : haldwani hawaldar ranbeer singh rawat martyred in assam
पुत्र मनीष एवं प्रियांशु ने शहीद रणबीर सिंह को मुखाग्नि दी - फोटो : amar ujala

13 असम रायफल के हवलदार रणबीर सिंह रावत सेलून मणिपुर में 27 जनवरी की सुबह पेट्रोलिंग में वापसी के दौरान आतंकी गुटों की गोली लगने से शहीद हो गए। हवलदार रणबीर सिंह रावत हल्द्वानी व मूल रूप से थराली के रहने वाले थे।

विज्ञापन


सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया

शहीद हवलदार का पार्थिव शरीर आज शुक्रवार को उनके हल्द्वानी स्थित निवास पहुंचा। जहां चित्रशिला घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर पुत्र मनीष एवं प्रियांशु ने शहीद रणबीर सिंह को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


स्थानीय आतंकी गुटों ने किया घात लगाकर हमला

बताया गया कि 27 जनवरी को मणिपुर में सुबह 9:30 बजे पेट्रोलिंग के दौरान हल्द्वानी निवासी हवलदार रणबीर सिंह रावत गोली लगने से शहीद हो गए। वह ब्रैवो कंपनी 13 असम राइफल में हवलदार थे। सेलून मणिपुर इंफाल में रात्रि गश्त के बाद वह अपनी टुकड़ी के साथ वापस आ रहे थे और सुबह 9:30 बजे घात लगाकर इनके ऊपर हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्मी अस्पताल में कराया गया भर्ती

बताया जा रहा है कि हमला स्थानीय आतंकी गुटों ने किया है। हमले में गोली लगने के बाद रणबीर सिंह रावत बुरी तरह घायल हो गए और आर्मी के अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।


रानीबाग घाट पर किया गया अंतिम संस्कार

शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार रानीबाग घाट पर किया गया। वह मूलरूप से थराली (चमोली) के रहने वाले हैं, फिलहाल हल्द्वानी के पंचायत घर क्षेत्र में उनका निवास है। वह अपने पीछे दो बच्चे, पत्नी और मां को छोड़ गए हैं। हवलदार रणबीर सिंह रावत आर्मी में 23 साल पहले वह भर्ती हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed