फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand News Defense Minister Rajnath Singh will inaugurate 35 projects from Joshimath on 19 January

Uttarakhand: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कल जोशीमठ से करेंगे 35 परियोजनाओं का लोकार्पण, सीएम धामी भी रहेंगे मौजूद

Thu, 18 Jan 2024 09:16 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Jan 2024 09:16 PM IST
सार

रक्षा मंत्री जोशीमठ के पास ढाक में भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे पर बनाए गए पुल समेत देश की विभिन्न जगहों पर बनाए गए 28 पुल और छह सड़कों का लोकार्पण भी करेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand News Defense Minister Rajnath Singh will inaugurate 35 projects from Joshimath on 19 January
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को जोशीमठ के ढाक से देश के विभिन्न जगहों की 35 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। बीआरओ की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 19 जनवरी शुक्रवार को जोशीमठ के पास ढाक में भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे पर बनाए गए पुल का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन


यहीं से वर्चुअल माध्यम से बीआरओ की ओर से देश की विभिन्न जगहों पर बनाए गए 28 पुल और छह सड़कों का लोकार्पण भी करेंगे। रक्षा मंत्री दोपहर करीब 12 बजे हेलिकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से ढाक पहुंचेंगे। वहीं रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को लेकर एसपी रेखा यादव ने पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया। एसपी ने निर्देश दिए कि वीआईपी रूट पर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


Joshimath Landslide: सीबीआरआई ने फिर शुरू किया भवनों का निरीक्षण, दरारों की स्थिति का किया जाएगा आकलन
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी अधिकारी व कर्मचारी सजग व सतर्क होकर ड्यूटी का निर्वहन करें। जोशीमठ ब्लॉक सभागार में एसपी ने सभी को निर्धारित समय से तीन घंटे पहले ड्यूटी स्थल पर पहुंचने, कार्यक्रम स्थल पर अधिकृत लोगों व वाहनों को ही जाने की अनुमति दें। ब्रीफिंग के बाद वीवीआईपी कार्यक्रम की रिहर्सल भी की गई। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद शाह, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed