फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   uttarakhand news: cm trivendra singh rawat reached bharadisain

उत्तराखंडः जिलाध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की शिकायत, कहा- व्हाट्सएप ग्रुप में निराधार बातें लिख रहे कुछ कार्यकर्ता

Sun, 07 Mar 2021 01:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भराड़ीसैंण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भराड़ीसैंण Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 07 Mar 2021 01:49 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: cm trivendra singh rawat reached bharadisain
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के जिलाध्यक्षों के बैठक में कुछ कार्यकर्ताओं की सोशल मीडिया पर निराधार बातों पर रोक लगाने और उनके खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करने का मुद्दा उठा। ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में हुई यह बैठक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ली। बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार और राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद थे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जिलाध्यक्षों से कहा कि सरकार के चार साल पूरे होने पर 18 मार्च को सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों पर फोकस करें। उन्होंने कहा कि राज्यस्तरीय कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के लच्छीवाला में आयोजित होगा। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
विज्ञापन


राज्य सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जन-जन तक इन योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रचार के लिए जिलास्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाए। उन्होंने बजट में महिलाओं, युवक मंगल दलों, नई पंचायतों, स्कूली बच्चों को बैग एवं जूते देने जैसे कई अहम प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने जिलाध्यक्षों से कहा कि वे जनहित से जुड़े इन प्रावधानों की जानकारी जनता को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने चार साल के दौरान राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र एक रुपये में पानी का कनेक्शन, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को हफ्ते में चार दिन दूध व एक-एक दिन अंडा एवं केला वितरण, रिवर्स पलायन को लेकर योजनाओं का संचालित की हैं। 

सकारात्मक परिणाम लाएगी महिलाओं से जुड़ी दो योजनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण आर्थिकी को बढ़ाने के लिए हमें मिलकर ध्यान देना होगा। उन्होंने महिलाओं से जुड़ी दो योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाओं को पति की संपत्ति में सह खातेदारी का अधिकार दिया गया है। इसके आने वाले समय में काफी सकारात्मक परिणाम आएंगे। महिलाओं के सिर से घास का बोझ हटाने के लिए राज्य में मुख्यमंत्री घसियारी योजना लाई जा रही है। इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए मिलकर प्रयास करने होंगे।

निराधार बातें खिल रहे हैं कुछ कार्यकर्ता

बैठक में जिलाध्यक्षों ने बताया कि कुछ पार्टी कार्यकर्ता व्हाट्सएप ग्रुप पर निराधार बातें लिख रहे हैं। उन्होंने निराधार बातें लिखने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए जाने की मांग की गई। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की योजना पर फोकस करने को कहा।


बैठक में ये रहे मौजूद 

भराड़ीसैंण में आयोजित बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री भाजपा कुलदीप कुमार, देहरादून के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, देहरादून जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, हरिद्वार से डॉ. जयपाल सिंह, ऊधमसिंह नगर से शिव अरोड़ा, अल्मोड़ा से रवि रौतेला, पिथौरागढ़ से वीरेंद्र वल्दिया, चंपावत से दीप चंद्र पाठक, बागेश्वर से शिव सिंह बिष्ट, पौड़ी से संपत सिंह रावत, उत्तरकाशी से रमेश चौहान, चमोली से रघुवीर सिंह बिष्ट, रुद्रप्रयाग से दिनेश उनियाल तथा टिहरी से विनोद रतूड़ी शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed