Uttarakhand News : बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर सौड़पाणी के समीप एक भीषण दुर्घटना में कार सवार पांच लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। दुर्घटनाग्रस्त कार श्रीनगर के निकट अरकणी गांव से ऋषिकेश जा रही थी। दुर्घटना का शिकार हुए लोग (वाहन चालक को छोड़कर) आपस में रिश्तेदार थे और पौड़ी जिले के अरकणी गांव में किसी परिजन की अंत्येष्टि के बाद वापस लौट रहे थे।
कार स्वामी अजीत पुत्र करतार सिंह निवासी तमसपुर झज्झर हरियाणा, होमगार्ड जवान धीरज सिंह रावत (46) पुत्र रामविलास निवासी अरकणी, संजीव भंडारी (42) पुत्र डीएस भंडारी निवासी बापू ग्राम ऋषिकेश, पवन सिह भंडारी (62) पुत्र जीत सिंह निवासी गुडगांव हरियाणा और योगेंद्र भंडारी (57) पुत्र गोविंद सिह भंडारी निवासी इंद्रापुरम गजियाबाद उत्तर प्रदेश। होमगार्ड जवान धीरज की ड्यूटी इन दिनों हरिद्वार कुंभ में लगी हुई थी।
ऑलवेदर रोड परियोजना में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर चौड़ीकरण के लिए की गई कटिंग कई जगहों पर दुर्घटना का सबब बनी हुई है। ग्राम पंचायत खांकरा के पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र ममगाईं, प्रदीप मलासी, उक्रांद नेता मोहित डिमरी का कहना है कि कार्यदायी संस्थाओं द्वारा ऑलवेदर रोड परियोजना में मानकों की अनदेखी की कटिंग की जा रही है।
कई जगहों पर कटिंग के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। वहीं, कुछ जगहों पर पहाड़ियों को ऐसे काटा गया है, जिससे भूस्खलन हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से हाईवे की कटिंग से उपजे डेंजर जोन के सुधारीकरण की मांग की है।इधर, एनएच के ईई जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कार्यदायी संस्था को मानकों के तहत कटिंग के आदेश दिए गए हैं। जहां दिक्कत हो रही है ठीक की जाएगी।