Karnaprayag: दोस्तों के साथ लंगासू गदेरे में नहाने गया युवक डूबा, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव
बताया जा रहा है कि चारों युवक गांव से किसी काम से कर्णप्रयाग बाजार आए और फिर स्कूटी से कर्णप्रयाग से दस किमी दूर लंगासू गदेरे में नहाने गए। जहां घटना हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंगासू गदूरे में दोस्तों के साथ नहाने गए एक युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शव को तालाब से बाहर निकाला और आवश्यक कार्रवाई के बाद बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
लंगासू पुलिस चौकी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर कनखुल निवासी अभिषेक, प्रियांशु सिंह और अनिल सिंह ने सूचना दी कि उनका दोस्त सुमित पुत्र लखपत लंगासू गदेरे में नहाने गया था। वो तालाब में डूब गया है। जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन सुमित इस दौरान तालाब में डूबा और फंसा हुआ था। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। तब तक सुमित की मौत हो चुकी थी।
Rishikesh: नीम बीच पर गंगा में डूबे दिल्ली के महिला और युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ
बताया जा रहा है कि चारों युवक गांव से किसी काम से कर्णप्रयाग बाजार आए और फिर स्कूटी से कर्णप्रयाग से दस किमी दूर लंगासू गदेरे में नहाने गए। जहां घटना हो गई। घटना में लंगासू निवासी और व्यापार संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी टीका प्रसाद मैखुरी सहित अन्य ने शोक प्रकट किया है।
घर का था इकलौता चिराग
कनखुल के पूर्व प्रधान भगवान कंडवाल ने बताया कि सुमित ने इसी साल 12वीं पास की थी। पढ़ाई में होशियार सुमित अपनी चार बहनों का इकलौता भाई था। सुमित के पिता प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। सुमित की मौत से कनुखल गांव में शोक की लहर है।