{"_id":"5fd83453e9d6612c3c2427e9","slug":"uttarakhand-news-adibadri-temple-door-will-close-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: आदिबदरी मंदिर के कपाट एक महीने के लिए बंद, अब 14 जनवरी को खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: आदिबदरी मंदिर के कपाट एक महीने के लिए बंद, अब 14 जनवरी को खुलेंगे
Tue, 15 Dec 2020 07:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, आदिबदरी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, आदिबदरी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 15 Dec 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
आदिबदरी नाथ मंदिर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को आदिबदरी मंदिर के कपाट विधि-विधान से पौष माह के लिए बंद कर दिए गए हैं। भगवान के दर्शनों और पूजा अर्चना के लिए दिनभर मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही। इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। अब मंदिर के कपाट 14 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
मंदिर के पुजारी चक्रधर थपलियाल ने भगवान का विशेष शृंगार कर पंच ज्वाला आरती की। उसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान के शृंगार दर्शन किए। सूर्योदय पर भगवान की विशेष अर्घ्य पूजा की गई। मंदिर में अरुण खंडूड़ी की भजन मंडली ने खूब रंग जमाया।
विज्ञापन
शाम होने पर भगवान आदिबदरीनाथ की मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की गई और उन्हें सामूहिक कड़ाह भोग लगाया गया। फिर उन्हें निर्वाण स्वरूप देकर उन पर घृत कंबल लपेटने के बाद ठीक सात बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
मंदिर समिति के अध्यक्ष विजयेश नवानी ने कहा कि मकर संक्रांति के दिन कपाट खुलने पर धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष नरेश बरमोला, नरेंद्र चाकर, लक्ष्मण नेगी, राजेंद्र चमोला, प्यारे शाह, बलवंत सिंह, बसंत, कैलाश और मदन मौजूद थे।