फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: 4000 students from 288 colleges of affiliated to Sri Dev Suman University will be promoted

उत्तराखंड में कोरोना: श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रदेश के 288 कॉलेजों के 4000 छात्र होंगे प्रमोट

Tue, 18 May 2021 10:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 May 2021 10:08 PM IST
सार

उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने छात्र हित में बड़ा फैसला लिया है। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: 4000 students from 288 colleges of affiliated to Sri Dev Suman University will be promoted
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तराखंड में कोविड की वजह से परीक्षा नहीं दे पाए श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से संबद्ध 228 कॉलेजों के 4000 छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन असाइनमेंट के आधार पर अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीपी ध्यानी ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से छात्रहित में यह फैसला लिया गया है। कॉलेज एक महीने के भीतर इन छात्रों को प्रमोट करेंगे। 

विज्ञापन


श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीपी ध्यानी ने कहा कि सितंबर एवं अक्तूबर 2020 में विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों के छात्रों की परीक्षाएं हुई थी, लेकिन यूजी और पीजी के कई छात्र कोविड की वजह से परीक्षा नहीं दे पाए। कुछ छात्र कोरोना संक्रमित हो गए थे।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 21 दिन बाद 100 से कम कोरोना मरीजों की मौत, 4785 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें वार्षिक परीक्षा के साथ ही अंक सुधार परीक्षा वाले छात्र भी परीक्षा नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की विद्या परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि इन छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं कॉलेज ऑनलाइन असाइनमेंट के आधार पर कराएंगे और छात्रों को प्रोन्नत करेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों को निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

कुलपति ने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र को व्यवस्थित करने का प्रयास किया जा रहा है। परिस्थितियां सामान्य होने पर आगामी परीक्षाओं की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों को ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी कालेज सात दिनों के भीतर ऑनलाइन असाइनमेंट के आधार पर परीक्षाएं लेंगे और अधिकतम एक महीने के भीतर सभी छात्रों को प्रमोट करेंगे। 

ऑनलाइन असाइनमेंट के आधार पर दूसरे वर्ष में दें प्रवेश
श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध जिले के राजकीय महाविद्यालयों में प्रथम वर्ष के छात्रों की बैक (अंक सुधार) परीक्षा पर असमंजस बना हुआ है। कोरोना महामारी को देखते हुए छात्र संघ पदाधिकारियों ने ऑनलाइन असाइनमेंट के आधार पर दूसरे वर्ष में प्रवेश देने की मांग की है।


श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध पीजी कॉलेज उत्तरकाशी के छात्रसंघ महामंत्री देवराज बिष्ट, चिन्यालीसौड़ के छात्र संघ अध्यक्ष गणेश नेगी और बड़कोट महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषभ कुमार ने कहा कि शैक्षिक सत्र 2019-20 के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं की बैक परीक्षा नहीं हो पाई है।

अब कोरोना महामारी में जल्द परीक्षा आयोजन हो पाना संभव नहीं है। उन्होंने ऑनलाइन असाइनमेंट देने और इन असाइनमेंट के आधार पर ही छात्रों को उत्तीर्ण कर दूसरे वर्ष में प्रवेश देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed