उत्तराखंड: आठ अगस्त को हो सकती है एलटी भर्ती परीक्षा, प्रक्रिया हुई तेज
यह परीक्षा 25 अप्रैल को होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में सहायक अध्यापक (एलटी) भर्ती की परीक्षा आठ अगस्त को हो सकती है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने संबंधित विभागों को इसकी तैयारियों के मद्देनजर पत्र भेजा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है।
एलटी भर्ती के लिए प्रदेशभर से 50 हजार युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है। यह परीक्षा 25 अप्रैल को होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। लगातार परीक्षा की तिथि को लेकर उम्मीदवारों को इंतजार है। आयोग ने इसके लिए आठ अगस्त की तिथि तय कर दी है, जिसके हिसाब से परीक्षा केंद्रों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
आयोग ने संबंधित विभागों को इस बाबत पत्र भेज दिया है। हालांकि अभी तक तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि प्रस्तावित आठ अगस्त के हिसाब से ही तैयार की जा रही है। सभी व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद आधिकारिक तौर पर तिथि घोषित की जाएगी।
बुधवार से यूटीयू में ऑनलाइन सेमेस्टर परीक्षाएं
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डा.पीपी ध्यानी ने कहा कि बी टैक अंतिम वर्ष के सातवें सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षा बुधवार से होगी। परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा 30 जून से शुरू होकर सात जुलाई हो आयोजित होगी।
विश्वविद्यालय के कुलपति के मुताबिक यूटीयू राज्य में पहली बार लाइव ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने वाला विश्वविद्यालय है। परीक्षा के दौरान पूरी पारदर्शिता बरते जाने के लिए सॉफ्टवेयर में सभी तरीके के सुरक्षा उपाए किए गए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए विश्वविद्यालय ने संबंधित संस्थानों में नामित केंद्र अध्यक्षों एवं प्रोक्टरों को मॉनिटरिंग के लिए उत्तरदायी बनाया है।
उन्होंने कहा कि 23 जून को परीक्षा समय सारणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई थी। जबकि परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के विवरण का सत्यापन संस्थानों के माध्यम से 23 व 24 जून को करवाया गया। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों में तैनात होने वाले प्रॉक्टर और केंद्र अधीक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया गया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को परीक्षा में कोई परेशानी न हो इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से मॉक टेस्ट करवाया गया है। कुलपति ने कहा कि ऑनलाइन परीक्षा का संचालन करवाने में परीक्षा नियंत्रक डा.पीके अरोड़ा, कुलसचिव आरपी गुप्ता एवं अन्य कर्मचारियों की कड़ी मेहनत एवं संबद्ध संस्थानों का योगदान रहा है।