Lockdown: ऑनलाइन शिक्षा देने पर निजी स्कूल अभिभावकों से मैसेज कर मांग रहे फीस, शिक्षकों की फीस का दे रहे हवाला
- रायवाला स्थित एक निजी स्कूल ने अभिभावकों को मैसेज भेजकर मांगी फीस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉकडाउन अवधि में बच्चों को घर पर ऑनलाइन एप से शिक्षा देने और स्कूल के स्टाफ, शिक्षकों के वेतन आदि का हवाला देकर कुछ निजी स्कूल अभिभावकों को मैसेज भेज रहे हैं। लॉकडाउन के कारण घरों में कैद अभिभावक स्कूल के इस फरमान से परेशान हैं।
रायवाला के गौहरीमाफी स्थित मां आनंदमयी मेमोरियल स्कूल की ओर से अप्रैल की फीस जमा करने के लिए व्हाट्सएप मैसेज भेजा गया है। प्रधानाचार्य की ओर से जारी मैसेज के अनुसार लॉकडाउन के कारण स्कूल के बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा मोबाइल एप के जरिये दी जानी है। इसके लिए अभिभावक गूगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करें।
इसके अलावा स्कूल के समस्त स्टाफ और शिक्षकों के वेतन की व्यवस्था का हवाला देकर जल्द से जल्द फीस बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन जमा कराने का जिक्र है। अभिभावक अशोक कुमार, मुकेश, देवेंद्र, अनिल, सोहन आदि का कहना है कि स्कूल की ओर से शासन के आदेश की अवहेलना की जा रही है।
पीड़ित अभिभावकों ने स्कूल के इस मैसेज को सोशल मीडिया में डालकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ उचित कारवाई की मांग की है।
शिक्षा सचिव की ओर से किसी भी सरकारी और निजी स्कूल को फीस नहीं लेने के स्पष्ट आदेश जारी किए गए हैं। यदि किसी स्कूल की ओर से फीस मांगी जा रही है। उसके खिलाफ सचिव स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।
-उमा पंवार, खंड शिक्षा अधिकारी, डोइवाला
हमें शासन स्तर पर जारी किए गए किसी भी आदेश की जानकारी नहीं है। हमारे यहां ऑनलाइन जूम क्लासेज चल रही हैं। अभिभावकों की तरफ से फीस जमा करने को लेकर पूछताछ की जा रही थी। इस पर हमने उन्हें ऑनलाइन फीस जमा करने को कहा है।
-अमरनाथ बिस्वास, प्रधानाचार्य