{"_id":"5f62eb448ebc3eb733694420","slug":"uttarakhand-ignou-examination-2020-will-start-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"IGNOU Exam 2020: इग्नू की परीक्षाएं आज से शुरू, इन नियमों का ध्यान रखें छात्र-छात्राएं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
IGNOU Exam 2020: इग्नू की परीक्षाएं आज से शुरू, इन नियमों का ध्यान रखें छात्र-छात्राएं
Thu, 17 Sep 2020 10:14 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 17 Sep 2020 10:14 PM IST
सार
- देहरादून क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत 16 केंद्रों पर 3621 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा
- जो छात्र परीक्षा नहीं दे पाएंगे, उन्हें इसी शुल्क पर दिसंबर में मिलेगा मौका
विज्ञापन
इग्नू परीक्षा 2020
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना से बचाव के उपायों के साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो गई हैं। इग्नू देहरादून क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत 16 परीक्षा केंद्रों पर 3621 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
स्नातक व स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कार्यक्रमों की परीक्षाएं 16 अक्तूबर तक चलेंगी। जो छात्र इन परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाएंगे, वे इसी दिसंबर 2020 की परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
उन्हें दोबारा शुल्क जमा नहीं करना होगा। छात्रों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा के दौरान विवि की ओर से जारी किया गया पहचान पत्र जरूर लेकर आएं। परीक्षा केंद्र के भीतर सामाजिक दूरी, सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े सभी नियम लागू रहेंगे।
विज्ञापन
बिना मास्क किसी को भी परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आशा शर्मा ने बताया कि जुलाई सत्र में नवीन प्रवेश एवं पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 सितंबर से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई है।