फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand High court Recruitment for 329 posts Exam will be held on december

अभ्यर्थी हो जाएं तैयार, दिसंबर में होगी हाईकोर्ट के 329 पदों के लिए परीक्षा

Sat, 02 Nov 2019 10:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 02 Nov 2019 10:36 AM IST
सार

  • 329 पदों के लिए 45 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

विज्ञापन
Uttarakhand High court Recruitment for 329 posts Exam will be held on december
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हाईकोर्ट के अधीन दीवानी और कुटुंब न्यायालय में रिक्त 329 पदों की लिखित परीक्षा दिसंबर माह में आयोजित की जाएगी। इसके लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है। इन पदों के लिए 45 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। 

विज्ञापन


हाईकोर्ट के अधीनस्थ न्यायालयों में कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक, वैयक्तिक सहायक पदों की आवेदन प्रक्रिया 20 अक्तूबर को पूरी हो चुकी है। चयन आयोग अब लिखित परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है। आयोग ने रिक्त पदों की विज्ञप्ति के साथ ही परीक्षा तिथि प्रस्तावित की थी।

विज्ञापन

चयन आयोग की यह पहली लिखित परीक्षा होगी। जिसमें आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के एक माह बाद परीक्षा आयोजित की जाएगी। आमतौर पर आवेदन के बाद लिखित परीक्षा कराने में कई माह का समय लग जाता है।

लेकिन चयन आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के बाद आवेदन के बाद लिखित परीक्षा कराने के लिए समय सीमा तय की है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि हाईकोर्ट के 329 पदों के लिए 45 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। दिसंबर माह में इन पदों की परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed