फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Chamoli Live: अब तक 36 शव बरामद, 168 लोग लापता, 15 मानव अंगों के डीएनए सैंपल सुरक्षित रखे

Fri, 12 Feb 2021 05:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 12 Feb 2021 05:22 PM IST
खास बातें

ऋषिगंगा में जल प्रलय के बाद तपोवन जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में फंसे तीन इंजीनियरों समेत 35 कर्मचारियों तक पहुंचने में सुरंग के जरिए भारी मात्रा में आ रहा मलबा बचाव दल के समक्ष बड़ी बाधा बनकर सामने आया है। अभी तक आपदा में 168 लोग लापता हैं। 38 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जिनमें से नौ लोगों की शिनाख्त हो चुकी है। 12 मानव अंग क्षत-विक्षत हालत में मिले हैं। हेलीकॉप्टर से लगातार नीती घाटी के गांवों में राहत सामग्री वितरित की जा रही हैं। पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...

विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli News Uttarakhand Glacier Burst live Updates: today fifth day rescue work continues
चमोली आपदा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:19 PM, 12-Feb-2021
चमोली में आपदा के दौरान फुट ब्रिज टूटने के कारण कई गांव का संपर्क कटा हुआ है। गांव में आवाजाही सुचारू करने के लिए सेना ट्रॉली का इस्तेमाल कर रही है।
 
09:54 PM, 11-Feb-2021
चमोली जिला प्रशासन के अनुसार रात दस बजे तक क्षेत्र से 36 शव बरामद हो चुके हैं। वहीं, 168 लोग अभी भी लापता हैं। वहीं, 15 मानव अंग बरामद हुए थे जिनके डीएनए सैंपल सुरक्षित रखे गए है। 
विज्ञापन
07:51 PM, 11-Feb-2021
आपदा में बहे लोगों की नदी किनारे खोज जारी है। पुलिस, एसडीआरएफ व एसएसबी के जवान लगातार नदी किनारे अभियान में जुटे हैं। बृहस्पतिवार को तीन शव और मिले। दो शव अलकनंदा किनारे गलनाऊं के पास और एक शव जिलासू के पास मिला। तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ ने कहा कि शव मिलने की सूचना पर प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। यह शव आपदा में लापता लोगों के होने की आशंका है। वहीं, चार शवों और सात मानव अंगों का अंतिम संस्कार किया गया। तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि सात फरवरी को आई आपदा के बाद अलकनंदा नदी किनारे अलग-अलग स्थानों पर कुल पांच शव मिले थे, जिनमें से एक शव की शिनाख्त हो गई थी। बाकी चार शवों और सात मानव अंगों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उनके डीएनए सैंपल लेकर सुरक्षित रखने के बाद पुलिस-प्रशासन और नगरपालिका ने कर्णप्रयाग घाट पर अलकनंदा नदी किनारे उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
07:21 PM, 11-Feb-2021
तपोवन में एनटीपीसी की टनल में चलाया जा रहा अभियान पांच दिनों से लगभग 100 मीटर के आसपास ही घूम रहा है। सुरंग के अंदर जितना मलबा हटाया जा रहा है उतना ही पीछे से भी आ रहा है। बुधवार रात को टनल के अंदर ड्रिल करने की योजना बनाई गई और करीब छह मीटर ड्रिल करने के बाद तकनीकी दिक्कतों के चलते इसे रोक दिया गया। फिर से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। टनल के अंदर भी एक बार में सिर्फ दो ही लोडर जा पा रहे हैं, जिसमें दो ऑपरेटर लगे हैं। बृहस्पतिवार को एक लोडर खराब हो गया, जिसके बाद एक लोडर से काम किया जा रहा है, जिससे बचाव कार्य की गति कम हुई।
05:51 PM, 11-Feb-2021
आपदा में लापता लोगों में से अब तक 34 लोगों के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद हो चुके हैं, जिसमें से नौ लोगों की शिनाख्त हो चुकी है। इनमें से छह उत्तराखंड के रहने वाले हैं। जिला प्रशासन की तरफ से शिनाख्त लोगों की सूची बृहस्पतिवार को जारी की गई। अन्य शवों की शिनाख्त की जा रही है। कई शवों के क्षति विक्षत होने के कारण भी शिनाख्त नहीं हो पा रही है।
 
इनकी हुई शिनाख्त
            नाम                                            पता
1- नरेंद्र लाल पुत्र एतवारी लाल             ग्राम तपोवन जोशीमठ चमोली, 
2- जीतेंद्र थापा पुत्र खेम बहादुर             लच्छीवाला देहरादून, 
3- दीपक कुमार पुत्र रमेश राम                ग्राम भतेड़ा, बागेश्वर 
4- बलवीर गड़िया पुत्र हयात सिंह         ग्राम गाड़ी, चमोली
5- मनोज चौधरी  पुत्र जसवंत चौधरी       ग्राम बेनोली, चमोली
6- राहुल कुमार पुत्र भगवती प्रसाद           ग्राम रावली महदूत, हरिद्वार
7- अवधेश पुत्र ललिता प्रसाद                 इच्छानगर मांझा, लखीमपुर उत्तर प्रदेश, 
8- अजय शर्मा  पुत्र बाबू लाल                गणेशपुर, अलीगढ़ उत्तर प्रदेश
9- सूरज पुत्र बेचू लाल                        बाबूपुर, लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश
04:48 PM, 11-Feb-2021
चमोली में राहत एवं बचाव कार्य के लिए चिनूक हेलीकॉप्टरों का उपयोग किया जा रहा है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के लिए चिनूक से 14 यात्रियों और 1400 किलोग्राम भार का सामान भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:11 PM, 11-Feb-2021

नदी में पानी बढ़ने पर लोगों से सतर्क रहने की अपील

नदी में पानी बढ़ने के बाद चमोली पुलिस नदी ने आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे सतर्क रहें और घबराएं नहीं।


 
03:53 PM, 11-Feb-2021

80 मीटर के आसपास लोगों के मिलने की उम्मीद

डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग ने कहा कि सब यही कोशिश कर रहे हैं कि हम आगे से आगे पहुंच पाएं। पहले गति अच्छी थी, परन्तु अब तरल ज्यादा हो गया है, जितना हम साफ कर रहे हैं, अंदर से उतना ज्यादा तरल निकल रहा है। प्रयास जारी है, उम्मीद है कि 180 मीटर के आसपास वो लोग मिल जाएं।
03:49 PM, 11-Feb-2021

03:38 PM, 11-Feb-2021

करीब आधे घंटे तक रुका राहत बचाव कार्य फिर शुरू

वहीं आईटीबीपी ने कहा है कि सुरंग में बचाव अभियान अस्थाई रूप से नदी के जल स्तर में वृद्धि के कारण कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। अब तक नदी के प्रवाह में कुछ भी खतरनाक नहीं दिख रहा है।

ऋषिगंगा नदी के जल स्तर में वृद्धि के बाद करीब आधे घंटे तक रुका राहत बचाव कार्य अब शुरू कर दिया। एनडीआरएफ कर्मियों का कहना है जल स्तर बढ़ रहा है, इसलिए टीमों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया। ऑपरेशन को सीमित टीमों के साथ फिर से शुरू किया गया है।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed