{"_id":"65cc9b1a4a8a7d955d04d8d5","slug":"uttarakhand-fourth-kedar-rudranath-temple-doors-will-open-on-18-may-this-year-2024-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: 18 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पंचांग गणना के आधार पर तय हुई तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: 18 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पंचांग गणना के आधार पर तय हुई तिथि
Wed, 14 Feb 2024 04:27 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 14 Feb 2024 04:27 PM IST
सार
Uttarakhand Fourth Kedar Rudranath Temple: कपाट खुलने की प्रक्रियाओं के तहत भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह मूर्ति 14 मई 2024 पूजा अर्चना के बाद गोपीनाथ मंदिर के गर्भगृह से मंदिर परिसर में लाई जाएगी।
विज्ञापन
रुद्रनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
उत्तराखंड के पंच केदारों में से चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष 18 मई को ग्रीष्मकाल के लिए खोले जाएंगे। बसंत पंचमी के पर्व पर गोपीनाथ मंदिर में पुजारियों, हक-हकूकधारियों और मंदिर समिति के पदाधिकारियों के सामने पंचांग गणना के आधार पर कपाट खुलने की तिथि निर्धारित की गई।
विज्ञापन
बुधवार को गोपीनाथ मंदिर में प्रातः कालीन पूजा के बाद 10 बजे मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में रुद्रनाथ मंदिर के पुजारी वेद प्रकाश भट्ट व अन्य हक-हकूकधारियों की उपस्थिति में पंचांग गणना की गई।
विज्ञापन
Badrinath Dham: 12 मई को खुलेंगे धाम के कपाट, राजदरबार में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर घोषित की गई तिथि
विज्ञापन
Trending Videos
उन्होंने बताया कि कपाट खुलने की प्रक्रियाओं के तहत भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह मूर्ति 14 मई 2024 पूजा अर्चना के बाद गोपीनाथ मंदिर के गर्भगृह से मंदिर परिसर में लाई जाएगी। जहां से 16 मई को भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रुद्रनाथ के लिए प्रस्थान करेगी। जिसके बाद 18 मई को विधि विधान से मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे।