Uttarakhand: प्रदेश में 24 घंटे में वनाग्नि की छह घटनाएं, कुमाऊं में चार और गढ़वाल में दो जगा जले जंगल
राज्य में गर्मी तेज होने के साथ ही जंगल की आग के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। जिसमें 436 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में वनाग्नि के छह मामले सामने आए हैं। वन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कुमाऊं में 4 और गढ़वाल में 2 घटनाएं हुई हैं। इसे मिलाकर वनाग्नि की घटनाओं की संख्या बढ़कर 379 हो गई है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पिथौरागढ़ से सुबह-सुबह आई बुरी खबर...जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत, चार घायल
अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक छह घटनाओं में चंपावत वन प्रभाग में एक, तराई पूर्वी वन प्रभाग में 2, भूमि संरक्षण लैंसडाउन वन प्रभाग में 2 और चंपावत वन प्रभाग के तहत वन पंचायत में जंगल की आग का एक मामला सामने आया है।