फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Crime News Former army man Done Brutal Murder of his younger brother wife with an axe in chamoli

जादू-टोने के शक में खेला खूनी खेल: पूर्व सैन्यकर्मी ने छोटे भाई की पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, किए कई वार

Sun, 21 Apr 2024 08:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गैरसैंण (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गैरसैंण (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Apr 2024 08:41 PM IST
सार

Uttarakhand Crime News: सेना से सेवानिवृत्त मोहन सिंह का उनके बड़े भाई कैप्टन विनोद सिंह (सेनि) से विवाद चल रहा है। इसी बीच विनोद सिंह ने मोहन की पत्नी राधा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Uttarakhand Crime News Former army man Done Brutal Murder of his younger brother wife with an axe in chamoli
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के चमोली में मेहलचौंरी के हरसारी गांव में पूर्व सैन्य अधिकारी ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को शक था कि उसके छोटे भाई की पत्नी उस पर जादू-टोना करवा रही है।

विज्ञापन


कर्णप्रयाग के सीओ प्रमोद शाह ने बताया कि हरसारी गांव निवासी सेना से सेवानिवृत्त मोहन सिंह का उनके बड़े भाई कैप्टन विनोद सिंह (सेनि) से विवाद चल रहा है। शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि विनोद सिंह ने मोहन की पत्नी राधा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राधा को लहुलुहान हालत में सीएचसी पहुंचाया, लेकिन तब तक राधा की मौत हो चुकी थी। रविवार सुबह पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर विनोद सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। वहीं राधा के शव को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haldwani Crime: दो दोस्तों में शराब पीने के बाद हुआ विवाद, तो एक ने दूसरे के सीने में मारी गोली, हालत नाजुक

चेहरे और सिर पर किए कई वार
थानाध्यक्ष गैरसैंण जेएस नेगी ने बताया कि आरोपी का अपने भाई के परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपी को शक था कि राधा उस पर और उसके परिवार पर किसी तांत्रिक से जादू-टोना करवा रही है। इसी को लेकर आरोपी का शनिवार रात भी राधा से विवाद हुआ और उसने राधा पर कुल्हाड़ी से हमलाकर दिया। आरोपी ने चेहरे, सिर और बाजू पर कुल्हाड़ी के कई वार किए थे। उसके कब्जे से कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है।

बेटा अग्निवीर, पति सेना से सेवानिवृत्त
हरसारी के पूर्व प्रधान जितेंद्र मेहरा ने बताया कि राधा का पति मोहन सिंह भी सेना से सेवानिवृत्ति है और कहीं और नौकरी कर रहे हैं। जबकि बेटा सेना में अग्निवीर है। घटना वाली रात घर पर राधा और उसकी बेटी ही थे। देर रात राधा की बेटी के चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण उनके घर पहुंचे। अंदर राधा खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed