फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Chamoli Namami Gange Project Accident News, Many People Died Due To Electric Current

Chamoli News: चमोली में बड़ा हादसा, नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर फैला करंट, दरोगा समेत 16 की मौत, 11 झुलसे

Wed, 19 Jul 2023 11:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Jul 2023 11:34 PM IST
सार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा हो गया। चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर करंट फैल गया है। करंट फैलने से 16 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग झुलसे हुए हैं। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli Namami Gange Project Accident News, Many People Died Due To Electric Current
चमोली में करंट लगने से कई लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के चमोली में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चमोली बाजार के पास अलकनंदा नदी के किनारे नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। दर्दनाक हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग बुरी तरह झुलसे हैं। मृतकों में पीपलकोटी चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और होमगार्ड मुकंदीलाल भी शामिल हैं। चमोली आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 11 लोग झुलसे हैं। जिसमें से छह लोगों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। वहीं, पांच लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं। उधर, मुख्यमंत्री ने घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लेने के लिए हेलिकॉप्टर से चमोली के लिए रवाना हुए। लेकिन खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर उतर नहीं पाया। 

विज्ञापन


Uttarakhand: पिथौरागढ़ में बादल फटा, गुंजी- कालापानी को जोड़ने वाला बैली ब्रिज मलबे में दबा, सड़क भी ध्वस्त
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर काम चल रहा है। बुधवार को जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त साइट पर 24 लोग मौजूद थे, झुलसे से करीब 16 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीटर के तारों से फैला करंट

चमोली के ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि बीती रात को बिजली का तीसरा फेस डाउन हो गया था। बुधवार को सुबह तीसरे फेज को जोड़ा गया, जिसके बाद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में करंट दौड़ गया। ट्रांसफार्मर से लेकर मीटर तक कहीं एलटी और एसटी के तार नहीं टूटे हैं, मीटर के बाद तारों में करंट दौड़ा है।

ऐसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रात में यहां रहने वाले केयर टेकर का सुबह फोन नहीं लग रहा था। जिसके बाद परिजनों ने साइट पर आकर खोजबीन की। तब सामने आया कि केयर टेकर की करंट लगने से मौत हुई है। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ कई ग्रामीण भी साइट पर पहुंच गए। जब वह यहां पहुंचे तो पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान वहां दोबारा से करंट फैल गया। जिसकी चपेट में कई लोग आ गए।

सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने करंट से लोगों की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को घटना की विस्तृत और गहन जांच के भी निर्देश दिए।  उन्होंने डीएम चमोली से घटना की जानकारी ली।

झुलसे लोगों को हेलिकॉप्टर से एम्स भेजा

सीएम धामी ने कहा कि झुलसे लोगों को देहरादून लाया गया है। उनके इलाज में कोई कमी नहीं होगी। उनके लिए हेलिकॉप्टर भेजा था। गंभीर रूप से झुलसे जल संस्थान के जेई संदीप मेहरा और सुशील कुमार समेत छह लोगों को हेलिकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश व अन्य को जिला अस्पतालों में भेजा गया है।

पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली घटना में मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपए और घायलों को एक-एक लाख रुपए की राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चमोली घटना के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

मृतकों की सूची

1-उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी पीपलकोटी।
2- होमगार्ड मुकंदे राम पुत्र श्यामदास  निवासी हरमानी चमोली  उम्र 55।
3- होमगार्ड गोपाल पुत्र माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली  उम्र 57 वर्ष।
4- होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली।
 5-सुमित पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल निवासी ग्राम रांगतोली चमोली उम्र 25 वर्ष।
6- सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमानी  चमोली उम्र उम्र 33।
7- देवी लाल पुत्र असील दास निवासी हर्मनी उम्र 45 वर्ष।
8- योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हर्मनी।
9- सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष।
10- विपिन पुत्र सोबत निवासी पाटोली  गोपेश्वर उम्र 26 वर्ष।
11- मनोज कुमार निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष।
12- सुखदेव पुत्र एलम दास ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष।
13- प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हर्मनी।
14- दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हर्मनी  उम्र 33।
15- महिपाल पुत्र दुर्लप सिंह निवासी ग्राम रंगतोली उम्र 60 वर्ष।
16- गणेश पुत्र महेंद्र लाल 27 साल रंगतोली।

एम्स भेजे गए झुलसे लोगों की सूची 

1- संदीप मेहरा पुत्र सुलोचन लाल उम्र 34 वर्ष निवासी रुद्रप्रयाग जल संस्थान गोपेश्वर में कार्यरत।
2- सुशील पुत्र सुदामा लाल उम्र 27 वर्ष निवासी हरमनी गोपेश्वर चमोली।
3- आनंद पुत्र गम्मा लाल उम्र 42 वर्ष निवासी पाडूली गोपेश्वर चमोली।
4- नरेंद्र लाल पुत्र असील दास उम्र 35 वर्ष निवासी हरमनी गोपेश्वर चमोली।
5- सुभाष खत्री पुत्र दौलत खत्री उम्र 27 वर्ष निवासी रांगगतोली चमोली।
6- राम चंद्र पुत्र पुष्कर लाल उम्र 48 वर्ष निवासी खेनुरी गोपेश्वर चमोली।

यूपीसीएल ने जारी किए 25 लाख रुपये

यूपीसीएल प्रबंधन ने घटना में प्रारंभिक मुआवजे के लिए 25 लाख की धनराशि जारी कर दी है। यूपीसीएल एमडी के मुताबिक, इस राशि से दुघर्टना में जान गंवाने वालों और घायलों को मुआवजा दिया जाएगा।

चमोली की दुर्घटना पर राज्यपाल ने जताया दुख

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने चमोली जिले में हुई बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृतक व्यक्तियों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed