फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Chamoli News live updates: rescue in tapovan tunnel continues ninth day

चमोली आपदा : नौ दिन में मिले 56 शव, 148 लोगों की तलाश अभी भी जारी

Mon, 15 Feb 2021 10:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 15 Feb 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli News live updates: rescue in tapovan tunnel continues ninth day
चमोली आपदाः सुरंग के अंदर मलबा हटाने का कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के चमोली में जल प्रलय के नौवें दिन पांच शव मिले हैं। तपोवन जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग से तीन शव और निकाले गए। इसके अलावा एक शव 90 किमी दूर मैठाणा में मिला जबकि एक श्रीनगर की झील में मिला। अभी तक लापता 206 लोगों में से 56 शव बरामद हो चुके हैं।

विज्ञापन


दो लोग सुरक्षित मिले थे जबकि अभी भी 148 लोग अभी भी लापता हैं। वहीं परियोजना के बैराज की ओर मलबा जमा है जिसमें शवों के दबे होने की आशंका है। यहां तक पहुंचने के लिए एप्रोच रोड बनाई जा रही है, जबकि बैराज के दूसरे छोर पर नदी के पानी के बहाव को रोकने के लिए भराव किया जा रहा है। 
विज्ञापन


चमोली जल प्रलय: लोग कर रहे बिलासपुर जैसा 'चमत्मकार' होने की दुआ, आपदा के नौ दिन बाद सुरंग से जिंदा मिले थे दो मजदूर
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को रेस्क्यू के दौरान सुरंग से मलबे में तीन शव बरामद हुए। इनकी शिनाख्त गजेंद्र पुत्र राम सिंह, धमकलग, रायपुर, मध्यप्रदेश, सलधार पुत्र जुया, कालसी, देहरादून और सत्यपाल पुत्र मदन सिंह, ग्राम-मसोली, चमोली के रूप में हुई।  जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि सुरंग से मलबा हटाने का कार्य जारी है। मलबे में मिल रहे शवों का मौके पर ही पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जा रहा है। जिनके परिजन समय पर शवों को लेने के लिए नहीं पहुंचे तो ऐसे शवों के डीएनए सुरक्षित रखे जा रहे हैं।

अभी तक 56 शव हुए बरामद
तपोवन परियोजना की सुरंग से अभी तक 9 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि 47 शव रैणी से लेकर श्रीनगर तक विभिन्न जगहों पर नदी किनारे बरामद हुए हैं। आपदा में लापता 206 लोगों में से अभी तक 56 शव बरामद हो चुके हैं, जबकि अभी भी 148 लोग लापता हैं। ऋषि गंगा जल विद्युत परियोजना साइड पर एक भी शव बरामद नहीं हुआ है। 

शवों को घर तक पहुंचाने में जुटा यूपी प्रशासन का दल

आपदा प्रभावित क्षेत्र से निकाले जा रहे शवों में से यूपी के निवासियों के शव उनके परिजनों तक पहुंचाने के लिए यूपी के अधिकारियों का एक दल एक सप्ताह से तपोवन में कैंप किए हुए है। दल में सहारनपुर के एडीएम विनोद कुमार, एसपी क्राइम बिजनौर अनित कुमार, राहत आयुक्त कार्यालय से चंद्रकांत और लखीमपुर खीरी के एसडीएम डा. अमरेश हैं। 

सुरंग में फंसे लोगों तक पहुंचने में जुटे हैं एनडीआरएफ के176 जवान
ऋषि गंगा की जल प्रलय के बाद से तपोवन सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की पांच टीमों में 176 जवान जुटे हुए हैं। इसमें तीन टीमें गाजियाबाद से पहुंचीं हैं।  बचाव दल ने रैणी, तपोवन बैराज, धौली गंगा और सुरंग में सर्च अभियान शुरू किया जो अभी भी लगातार जारी है। 

यूपीसीएल को 30 लाख का नुकसान, तीन किमी बिजली लाइन टूटी, 32 पोल और तीन ट्रांसफार्मर बहे
ऋषिगंगा में आई आपदा में ऊर्जा निगम को करीब 30 लाख का नुकसान हुआ है। तपोवन से पैंग गांव तक करीब तीन किमी बिजली लाइन टूट गई। 32 बिजली के पोल और तीन ट्रांसफार्मर बह गए । राहत दल ने ट्रांसफार्मर, बिजली के पोल और तार भी क्षेत्र में पहुंचाए हैं। फिलहाल 11 केवी बिजली की लाइन बिछाने का काम जारी है। वैकल्पिक तौर पर प्रशासन की और से सोलर लाइटें बांटी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed