Chamoli: सीएम धामी ने दिए करंट लगने से हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे की घोषणा
Chamoli News: चमोली बाजार के पास नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। दर्दनाक हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने करंट से लोगों की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को घटना की विस्तृत और गहन जांच के भी निर्देश दिए। उन्होंने डीएम चमोली से घटना की जानकारी ली। हादसे की जांच एडीएम प्रशासन अभिषेक त्रिपाठी को सौंपी गई है।
सीएम धामी ने कहा कि घायलों को देहरादून लाया गया है। उनके इलाज में कोई कमी नहीं होगी। उनके लिए हेलिकॉप्टर भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल जल संस्थान के जेई संदीप मेहरा और सुशील कुमार को हेलिकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। वहीं, सीएम धामी चमोली के लिए रवाना हो गए थे। लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनका हेलीकॉप्टर टिहरी से वापस लौट गया। अब सीएम एम्स में झुलसे हुए लोगों को देखने जा रहे हैं।
पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे की घोषणा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली घटना में मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपए और झुलसे लोगों को एक-एक लाख रुपए की राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चमोली घटना के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।दर्दनाक: बिजली आते ही रेलिंग में फैला करंट, पलक झपकते ही काल के मुंह में समा गईं 16 जिंदगियां, तस्वीरें
चमोली में करंट लगने से कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 19, 2023
इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं।
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र…
स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत पहुंचे
हादसे की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत घटनास्थल पर पहुंचे हैं। उन्होंने झुलसे लोगों को वहां से देहरादून भेजने के लिए लगाई गई हेली एंबुलेंस और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.