फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Chamoli Disaster News: One More Dead Body Recovered from Tapovan Tunnel Today

चमोली आपदा: 41 दिन बाद तपोवन सुरंग से एक और शव बरामद, 130 लोग अभी भी लापता

Thu, 18 Mar 2021 11:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Mar 2021 11:19 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli Disaster News: One More Dead Body Recovered from Tapovan Tunnel Today
तपोवन सुरंग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड के चमोली जिले में  ऋषिगंगा की आपदा में लापता लोगों की खोज अभी भी जारी है। आपदा के करीब डेढ़ महीने बाद तपोवन सुरंग से आज एक और शव बरामद हुआ है।

विज्ञापन


नगर पंचायत ईओ सुनील पुरोहित के अनुसार, शव बुधवार देर रात खोदाई के दौरान बरामद हुआ। आपदा के बाद से अब तक 74 शव बरामद हो चुके हैं, जबकि 130 लोग अभी भी लापता हैं।
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को भी एनटीपीसी को बैराज साइट से एक मानव अंग बरामद हुआ था। अब तक 32 मानव अंग बरामद हुए हैं। बैराज साइट पर एनडीआरएफ सर्च अभियान चला रही है। कुछ दिन पहले भी रुद्रप्रयाग साइट से एक शव बरामद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनटीपीसी के महाप्रबंधक आरपी अहिरवान ने बताया कि सुरंग के अंदर से मलबा हटाने का काम अभी भी जारी है। इसके अलावा बैराज सासे भी लापता लोगों की तलाश की जा रही है। ऋषिगंगा की आपदा को 41 दिन हो चुके हैं, लेकिन लापता आधे से अधिक लोगों का कुछ पता नहीं चल पाया है। 

194 मीटर से ज्यादा दूरी तक मलबा हटा लिया गया 
तपोवन सुरंग के टी प्वाइंट पर करीब 194 मीटर से ज्यादा दूरी तक मलबा हटा लिया गया है। यहां से मुख्य टनल तक पहुंचने के लिए 245 मीटर और आगे जाना होगा, लेकिन टनल के मुख्य द्वार से ही अंदर मलबे के ढेर लगे हैं।  मलबा अंदर कितना आगे तक है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। वहीं सुरंग के अंदर से लगातार पानी का रिसाव होने के कारण मलबा हटाने का काम बाधित हो रहा है। 


लापता लोगों को मृत घोषित करने की प्रक्रिया शुरू
उत्तराखंड के चमोली जिले में सात फरवरी को आई आपदा में लापता व्यक्तियों को मृत घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार लापता लोगों के मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया को तीन श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed