फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Bumper Recruitment will held in UJVNL soon

उत्तराखंड: युवा हो जाएं तैयार, यूजेवीएनएल में खुलने वाला है नौकरियों का पिटारा

Sat, 07 Nov 2020 02:05 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 07 Nov 2020 02:05 AM IST
सार

  • निगम ने सहायक अभियंता और जियोलॉजिस्ट के पदों पर भर्ती की सिफारिश पंतनगर विवि को भेजी
  • जून 2021 से पूर्व सभी पदों पर की जाएंगी भर्तियां, तीन साल बाद आया मौका

विज्ञापन
Uttarakhand: Bumper Recruitment will held in UJVNL soon
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) में इस साल भर्तियों का पिटारा खुलने वाला है। तीन साल से यहां नई भर्तियां नहीं हुई हैं। इंजीनियरों और जियोलॉजिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए यूजेवीएनएल ने पंतनगर विश्वविद्यालय को सिफारिश भेजी है।

विज्ञापन


यूजेवीएनएल में पिछली भर्तियां फरवरी 2017 में हुई थीं। इन भर्तियों के बाद रिक्त हुए पदों पर अब इस साल भर्तियां शुरू होने जा रही है। यूजेवीएनएल मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, सहायक अभियंता के दस, सहायक अभियंता सिविल के दस और जियोलॉजिस्ट के एक पद के लिए सिफारिश पंतनगर विवि को भेज दी गई है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: स्नातक पास युवाओं के लिए 854 पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका, एक क्लिक में पढ़ें पूरी जानकारी...
विज्ञापन
विज्ञापन


पंतनगर विवि की ओर से इन पदों पर भर्ती के लिए अखिल भारतीय स्तर पर भर्ती परीक्षा कराई जाएगी। इसका नोटिफिकेशन नवंबर के अंतिम सप्ताह या दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है। यह सभी पद श्रेणी-2 के हैं। यूजेवीएनएल प्रशासन के मुताबिक, जून 2021 तक सभी भर्तियां पूरी कर ली जाएंगी।

यूपीसीएल में भी आने वाला है मौका
उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) में भी रिक्त पदों पर भर्ती का मौका आने वाला है। इस पर यूपीसीएल बोर्ड अपनी मुहर लगा चुका है। भर्तियों के लिए पदों की गणना का काम जारी है। जल्द ही इसका भी नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed