फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand budget session 2021: budget session from 1st march notification released

उत्तराखंड बजट सत्र 2021: गैरसैंण में एक मार्च से सत्र शुरू होने की अधिसूचना जारी 

Thu, 11 Feb 2021 08:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Feb 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand budget session 2021: budget session from 1st march notification released
गैरसैंण - फोटो : फाइल फोटो

भराड़ीसैंण-गैरसैंण में एक मार्च से बजट सत्र शुरू करने की विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार ने कुछ ही दिन पहले एक से दस मार्च तक का विधानसभा सत्र भराड़ीसैंण-गैरसैंण में आयोजित करने का फैसला किया था।

विज्ञापन


भराड़ीसैंण-गैरसैंण में सत्र आयोजित करने को लेकर पहले तस्वीर स्पष्ट नहीं थी। कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई तो सरकार ने भी बजट सत्र भराड़ीसैंण-गैरसैंण में कराने का फैसला किया। 
विज्ञापन


पिछला बजट सत्र भी भराड़ीसैंण-गैरसैंण में हुआ था और उस समय मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण-गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा की थी। इस बार चुनाव वर्ष को देखते हुए सरकार की ओर से बड़ी घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार को करना होगा कई चुनौतियों का सामना
इस बार के बजट सत्र में सरकार को आपदा प्रबंधन को लेकर भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। चमोली आपदा को लेकर विपक्ष इस समय सरकार से असहज करने वाले सवाल पूछने की तैयारी भी कर रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि आपदा के मामले में सरकार को स्पष्ट रूप से जवाब देना चाहिए। विधायक मंडल दल की बैठक में इस पर अंतिम रूप से फैसला होगा लेकिन कांग्रेस कार्यस्थगन का प्रस्ताव इस मामले को लेकर आएगी। आपदा प्रबंधन नीति को प्रदेश के सभी लोगों के सामने रखा जाना चाहिए। 


बजट में वित्त आयोग की संस्तुतियों से राहत
कोरोना के कारण आर्थिक मोर्चे पर डगमगा गई सरकार को 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों से बहुत हद तक राहत मिली है। आयोग ने प्रदेश के लिए करीब 28 हजार करोड़ रुपये का राजस्व घाटा अनुदान मंजूर किया है। इस मंजूरी के कारण सरकार को करीब पांच हजार करोड़ रुपये अतिरिक्त रूप से मिलेंगे। ऐसे में सरकार को लोक लुभावन बजट पेश करने में आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed