फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Board Results 2020: 10th and 12th class results Will declare on 29th July

Uttarakhand Board Result: 29 जुलाई को घोषित होगा 10वीं-12वीं का परीक्षा परिणाम

Sun, 26 Jul 2020 10:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 26 Jul 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Board Results 2020: 10th and 12th class results Will declare on 29th July
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2020 - फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम 29 जुलाई को जारी होगा। परीक्षा परिणाम उत्तराखंड बोर्ड मुख्यालय रामनगर में सुबह 11:00 बजे घोषित किया जाएगा। बोर्ड सचिव नीता तिवारी ने बताया कि इस दौरान बोर्ड सभापति आरके कुंवर और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि छात्र उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा में 147588 छात्र और इंटरमीडिएट में 119216 छात्र शामिल हुए।
विज्ञापन


लॉकडाउन के चलते 22 मार्च से परीक्षाओं को रोक दिया गया था, जो 22 जून से 24 जून के बीच कराई गईं। इस दौरान कंटेनमेंट जोन के कई छात्र परीक्षा से वंचित हो गए, इनमें हाईस्कूल के 716, इंटरमीडिएट के 337 परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन छात्रों को तीन विषयों के अंकों के आधार पर औसत अंक देकर पास किया जाएगा। यदि फिर भी कोई छात्र औसत अंक से संतुष्ट नहीं होगा तो वह रिजल्ट आने के एक माह तक आवेदन कर सकता है।
 
एकल विषयों के छात्रों की होगी परीक्षा
बोर्ड सचिव ने बताया कि ढाई सौ से तीन सौ छात्र ऐसे भी हैं, जिन्होंने एकल विषय से आवेदन किया था। ऐसे में छात्रों को औसत अंक नहीं दिए जाएंगे, क्योंकि इन छात्रों ने केवल एक ही विषय में परीक्षा के लिए आवेदन किया था। इन छात्रों की परीक्षा 29 जुलाई के बाद कराई जाएंगी ताकि छात्रों का अहित न हो।

ऐसे देख सकेंगे छात्र अपना परिणाम

- रिजल्ट प्राप्त करने के लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद छात्र डाउनलोड रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या, रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
- उसके बाद छात्रों का परिणाम सामने होंगे।
- इसके बाद छात्र अपने परिणाम को डाउनलोड करें।
- परिणाम का एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed