फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand board result through SMS

अब मोबाइल पर आएगा उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट

Sat, 04 Feb 2017 03:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाल, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाल, देहरादून Updated Sat, 04 Feb 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand board result through SMS
mobile

उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को रिजल्ट देखने के लिए भटकना नहीं होगा।

विज्ञापन


बोर्ड उन्हें घर बैठे रिजल्ट उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रहा है। इसके तहत छात्रों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर परीक्षा परिणाम भेजा जाएगा।

बोर्ड परीक्षा का परिणाम जानने के लिए छात्र-छात्राओं को खासा परेशान होना पड़ता है। विशेषकर पहाड़ी, दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में परीक्षार्थी परेशान होते हैं।

बोर्ड के सॉफ्टवेयर में रजिस्टर्ड होगा नंबर

uttarakhand board result through SMS
internet

शहरों में भी इंटरनेट क्नेक्टिविटी न होने के चलते उन्हें दिक्कत झेलनी पड़ती है। शिक्षक संगठनों ने छात्रों की परेशानी को देखते हुए मोबाइल नंबर पर रिजल्ट उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया है।

इसके अनुसार छात्र-छात्राओं से एक मोबाइल नंबर लिया जाएगा। इसे बोर्ड के सॉफ्टवेयर में रजिस्टर्ड किया जाएगा।

बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद सभी छात्र-छात्राओं को उनके रजिस्टर्ड नंबर पर विषयवार अंक, कुल योग और परीक्षा परिणाम की जानकारी भेज दी जाएगी। शिक्षक संगठनों के इस प्रस्ताव को शिक्षा विभाग ने कार्रवाई के लिए उत्तराखंड बोर्ड को भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed