फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Board Exam 2021: 10th and 12th Results will declare till last of this month

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: इस महीने के अंत में घोषित होगा 10वीं-12वीं का परीक्षाफल

Thu, 15 Jul 2021 11:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 Jul 2021 11:21 PM IST
सार

उत्तराखंड में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा नहीं कराई गई। अब परीक्षा परिणाम तैयार जा रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Board Exam 2021: 10th and 12th Results will declare till last of this month
शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा परिणाम जुलाई के अंत तक घोषित कर देगा। यदि परीक्षा परिणाम से कोई छात्र असंतुष्ट हुआ तो वह एक महीने के भीतर आवेदन कर परीक्षा दे सकता है। 

विज्ञापन


रामनगर पहुंचे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोविड के चलते उत्तराखंड में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा नहीं कराई गई। अब परीक्षा परिणाम तैयार जा रहे हैं, जिसके तहत छात्रों के नौवीं, हाईस्कूल और 11वीं के अंकों को देखा जा रहा है।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि परीक्षाफल से असंतुष्ट छात्र एक महीने के अंदर आवेदन कर सकते हैं। परिस्थितियां अनुकूल होने पर उनकी परीक्षा कराई जाएगी। बता दें कि इस वर्ष हाईस्कूल में एक लाख 48 हजार 350 छात्र शामिल होने थे, जबकि इंटरमीडिएट में एक लाख 22 हजार 198 छात्रों को परीक्षा देनी थी। मार्च और अप्रैल में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड विद्यालयी परिषद ने परीक्षा रद्द करा दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रिकाओं को विमोचन
शिक्षामंत्री अरविंद पांडे ने राजकीय इंटर कॉलेज ढिकुली की पत्रिका अनुभूति और राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर की पत्रिका प्रयोग का विमोचन भी किया।

सीबीएसई मानकों पर खरा उतरने वाले स्कूल बनेंगे अटल उत्कृष्ट विद्यालय : पांडेय

रामनगर ब्लॉक में दो विद्यालयों अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का शुभारंभ बृहस्पतिवार को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि जो भी माध्यमिक स्कूल सीबीएसई मानकों को पूरा कर लेंगे, उनका दूसरे चरण में अटल उत्कृष्ट विद्यालय के लिए चयन किया जाएगा। इस मौके पर हरेला महोत्सव के तहत विद्यालय परिसर में पौधे भी रोपे गए। 

ब्लॉक में जीजीआईसी रामनगर और मालधन में इंटर कॉलेज देवीपुरा को अटल उत्कृष्ट विद्यालय बनाया गया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त कर इन विद्यालयों में निर्धन परिवारों के बच्चे भी अंग्रेजी भाषा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे। प्रदेश के चयनित 190 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में जल्द ही शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। 

प्रदेश सरकार, राज्य में सभी को समान अवसर प्रदान करने, सबको अच्छी शिक्षा प्रदान करने, शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने और शिक्षा के उन्नयन के लिए कार्य कर रही है। इस मौके पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व सांसद बलराज पासी, भगीरथ लाल चौधरी, राकेश नैनवाल, दिनेश मेहरा, इंदर रावत, भावना भट्ट, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

बच्चों को अत्याधुनिक पद्धति से मिलेगी शिक्षा
शिक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड बोर्ड की ओर से संचालित विद्यालयों को सीबीएसई बोर्ड से मान्यता मिलने पर उनमें बच्चों को स्मार्ट क्लासेस के अलावा अत्याधुनिक पद्धति से शिक्षा दी जाएगी। प्रदेश में चयनित 190 अटल उत्कृष्ट विद्यालय निर्धन परिवार के बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे। 

शिक्षा के स्तर में उत्तराखंड का चौथा स्थान
शिक्षा मंत्री ने कहा कि नीति आयोग की ओर से देश में शिक्षा के स्तर में उत्तराखंड का चौथा स्थान है। शिक्षा के स्तर में लगातार सुधार कार्य किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही देश में उत्तराखंड पहले स्थान पर होगा। कहा कि शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए हमारे शिक्षकों को विशेष योगदान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed