फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Board Exam 2021: 10th and 12th Results Formula Ready

उत्तराखंड बोर्ड: 10 वीं-12 वीं के रिजल्ट के लिए फॉर्मूला तैयार, ऐसे मिलेंगे नंबर

Sat, 03 Jul 2021 08:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 03 Jul 2021 08:18 PM IST
सार

बता दें कि 10 वी की परीक्षा के लिए फरीक्षाफल पांच सौ अंकों के आधार पर घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Board Exam 2021: 10th and 12th Results Formula Ready
उत्तराखंड स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं के रिजल्ट के लिए फॉर्मूला तैयार कर लिया गया है। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। जिसका रिजल्ट तैयार करने के लिए मापदंड तय किया गया है।

विज्ञापन


इसके तहत 10 वीं की परीक्षा के लिए फरीक्षाफल 500 अंकों के आधार पर घोषित किया जाएगा। जबकि जिन विषयों में आंतरिक मूल्यांकन एवं प्रयोगात्मक परीक्षा की व्यवस्था नहीं है या जिन विषयों में 100 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है।
विज्ञापन


उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा: अगले 15 दिनों के अंदर जारी हो जाएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन विषयों का आंकलन 100 अंकों में से किया जाएगा। जबकि जिन विषयों में प्रयोगात्मक परीक्षा की व्यवस्था है। उन विषयों का आंकलन प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए तय अंकों को सौ अंकों में से घटाकर अवशेष अंकों में से किया जाएगा। 


हाईस्कूल का रिजल्ट ऐसे होगा तैयार 
जिन विषयों के 100 अंक लिखित परीक्षा के लिए तय हैं  उन छात्र-छात्राओं को कक्षा 9 वीं की परीक्षा में से 75 अंक या 10 वीं की मासिक, अर्द्धवार्षिक, प्री बोर्ड या अन्य परीक्षा में से 25 अंक दिए जाएंगे। जबकि जिन विषयों में लिखित परीक्षा में 80 अंक तय हैं उसमें 9 वीं की परीक्षा में से 60 अंक एवं 10 वी की मासिक, अर्द्धवार्षिक परीक्षा में से 20 अंक दिए जाएंगे। 

12 वी का रिजल्ट ऐसे होगा तैयार 
जिन विषयो में 100 अंक लिखित परीक्षा के लिए तय हैं। उसमें 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में से 50 अंक, 11 की वार्षिक परीक्षा में से 40 अंक एवं 12 वीं की मासिक, अर्द्धवार्षिक परीक्षा में से 10 अंक दिए जाएंगे। जबकि जिन विषयों में 80 अंकों की लिखित परीक्षा है उसमें 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में से 40 अंक, 11 वीं की वार्षिक परीक्षा में से 32 अंक एवं 12 वीं की मासिक, अर्द्धवार्षिक परीक्षा में से 8 अंक दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed